पाकिस्तान के रावलपिंडी से प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका 'चहार सू' में डाॅ. नवाज देवबंदी के नाम से यह विशेषांक हाल ही में आया है। इस विशेष अंक में नवाज देवबंदी की शायरी, गजलों व नज्मों को जगह दी गई है। साथ ही देवबंदी का एक विस्तृत और दिलचस्प साक्षात्कार भी शामिल है। इतना ही नहीं नवाज देवबंदी की शायरी पर नामचीन शायरों व साहित्यकारों ने भी अपनी राय दी है। इनमें प्रसिद्ध कवि स्व. गोपाल दास नीरज, प्रो. डाॅ. राहत इंदौरी, पूर्व चुनाव आयुक्त डा. एसवाई कुरैशी आदि शामिल हैं।