सहारनपुर मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर नरसिंह ने इसकी पुष्टि की है। उनके मुताबिक बैंक खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए। इसके बाद व्यक्ति डाकघर से पैसा निकाल सकेगा। यह सब इंडिया पोस्ट पेमेंट योजना India past payment scheme से संभव होगा। इस योजना के तहत देश के 1.55 लाख डाकघरों को जोड़ा जा रहा है। पोस्ट पेमेंट स्कीम के तहत बैंक के माध्यम से डाक विभाग देशभर में बैंकिंग सेवाएं मुहैया कराएगा और इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।