देवबन्द में अब तक 92 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं। अभी देवबंद में क्वारंटॉइन किए गए अन्य सदिग्धों की रिपाेर्ट आना शेष है। ऐसे में यह संख्या और भी बढ़ सकती है। यही कारण है कि अब देवबंद में अद्धसैनिक बल तैनात किया गया है। एसपी देहात विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि, देवबन्द नगर मे अर्द्धसैनिक बल की एक कम्पनी तैनात की गयी है जो पूरे नगर पर निगरानी रखेगी और लाक डाउन का पालन कराएगी।