सहारनपुर मंडल की रिपोर्ट पर अगर नजर डाली जाए तो अब तक सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में 1,280 मुकदमें दर्ज हुए हैं जिनमें 6,097 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। इनमें से 5,781 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पूरे मंडल में 172 बैरिकेडिंग है और अब तक 96,898 वाहनों को चेक किया जा चुका है। इनमें से 39,035 वाहनों के चालान किए गए 3,086 वाहनों को सीज किया गया।