
सहारनपुर. डायल 100 पर तैनात पुलिस के जवानों की लापरवाही से सड़क हादसे में घायल दो बच्चों की मौत पर ग्रिमीणों में आक्रोश फैल गया है। हादसे से क्षुब्ध आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भारत माता चौक पर धरने पर बैठ गए हैं। लोगों के गुस्से को शांत करने और लोगों से बात करने के लिए सहारनपुर के डीएम पीके पांडे और एसएसपी बबलू कुमार मौके पर पहुंच गए हैं। दोनों अफसर पहले पीड़ितों के घर पहुंचे और उनके परिवार वालों के साथ दुख साझा किया। इस दौरान उन्हें आश्वासन दिया के सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने वादा किया कि जो भी संभव मदद हो सकती है, वह पीड़ित परिजनों को की जाएगी। दोनों अफसरों ने भरोसा दिलाया कि 24 घंटे के भीतर पुलिसकर्मियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
डीएम एसएसपी के सामने बिलख पड़ी अर्पित खुराना की मां
सहारनपुर डीएम बीके पांडे और SSP बबलू कुमार, जब मृतक बच्चों के परिवार वालों से मिलने पहुंचे तो अर्पित खुराना की मां संगीता राणा फफक-फफक कर रो पड़ी। उन्होंने कहा कि मेरे बेटों के साथ जो हुआ है, वह किसी और के साथ न हो। मेरे बेटे के कातिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करा दो। अर्पित खुराना के पिता ने भी यही मांग की है। इस पर जिलाधिकारी सहारनपुर PK पांडे ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई 24 घंटे के भीतर की जाएगी। मौके पर मौजूद लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो उनकी भी आंखें भर आईं और सभी आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। इन लोगों ने कहा कि भविष्य में ऐसी दुर्घटना ना हो, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। गौरतलब है कि पुलिस ने गाड़ी गंदी होने का बहाना बनाकर घायल दो बच्चों को हॉस्पिटल ले जाने से मना कर दिया था। मदद नहीं मिलने के कारण बच्चों ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया था।
Published on:
20 Jan 2018 05:57 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
