
saharanpur
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सहारनपुर ( Saharanpur ) बेहट थाना क्षेत्र में दिवाली की रात (deewali night ) बदमाशों ने एक किसान ( farmer ) के घर डकैती डाल ली। खुद काे पुलिस बताते हए दरवाजा खुलवाकर बदमाशों ने किसान के पूरे परिवार काे हथियारों के बल पर बंधक बना लिया और दुस्साहसिक ढंग से वारदात काे अंजाम देकर फरार हाे गए।
बदमाशों के चले जाने के बाद पीड़ित परिवार ने शाेर मचाया ताे इस घटना का पता चल सका। डकैती की खबर मिलते ही पुलिस अफसर फोरेसिंक टीम के साथ माैके पर पहुंचे और बदमाशों के सबूत खंगालते हुए परिवार के लाेगाें से घटना की जानकारी ली। एसपी देहात अशाेक कुमार मीणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची और परिवार के लाेगाें से घटना की जानकारी ली। इस दाैरान फाेरेसिंक टीम के हाथ कुछ सुराग लगे हैं जिनके आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
घटना कोतवाली बेहट इलाके के गांव कलसिया की है। गांव के एक हिस्से पर किसान सचिन शर्मा का घर है। पीड़ित परिवार के अऩुसार रात करीब 1:30 बजे कुछ लोग उसके दरवाजे पर आए और खुद काे पुलिसकर्मी बताकर दरवाजा खुलवा लिया। गेट खाेलते ही बदमाशाें ने किसान और उसके परिवार काे गन प्वाइंट पर ले लिया और पूरे परिवार को बंधक बनाकर लूट करन लगे।
पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि विरोध करने पर बदमाशों ने हथियारों की बट से उन पर हमला बाेल दिया। इस तरह बदमाश घर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये कैश के अलावा सात ताेले साेने और 18 तोले चांदी के जेवरात लूट ले गए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश सीढ़ी लगाकर छत से पीछे की तरफ कूदकर जंगल के रास्ते भाग गए। किसी तरह बंधन मुक्त होकर परिजनों ने पुलिस काे घटना के बारे में बताया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने चार अलग-अलग टीमें गठित की हैं।
Updated on:
15 Nov 2020, 4:07 PM IST
Published on:
15 Nov 2020, 3:59 PM IST
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.