3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking: देवबंद में क्वारेंटॉइन सात लाेगाें की रिपाेर्ट पॉजिटिव आई, सहारनपुर में 51 हुए Corona राेगी

Highlights जिन लाेगाें की रिपाेर्ट पॉजिटिव आई वह सभी देवबंद में क्वारेंटॉइन थे नाेएडा लैब से आई 39 रिपाेर्ट में 7 की रिपाेर्ट आई Corona पॉजिटिव
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 17 Apr 2020, 5:46 PM IST

coronadeoband.jpg

देवबंद स्थित जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज

सहारनपुर। जनपदवासियों के लिए बुरी खबर है। सहारनपुर के सात और लोगों की रिपोर्ट कोरोना (COVID-19 virus ) पॉजिटिव आई है। जिन सात लाेगाें की रिपाेर्ट पॉजिटिव आई है वह सभी जमाती हैं। इन्हें संदेह के आधार पर देवबंद के जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज में क्वारेंटॉइन किया गया था। इनकी रिपोर्ट नोएडा लैब से प्राप्त हुई है।

यह भी पढ़ें: Rampur: खेतों के रास्ते नेपाल जा रहे 32 नेपाली पकड़े, खाना खिलाकर पुलिस ने दिया राशन

सहारनपुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएस साेढी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नोएडा लैब से शुक्रवार को 39 लोगों की रिपोर्ट आई है। इनमें सात लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। इस तरह अब सहारनपुर में कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। यह संख्या बताती है कि सहारनपुर में कोरोना का खतरा कम नहीं है इसलिए लाेगाें से घर में रहने की अपील की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: CMO समेत चार अधिकारी हुए क्वारंटाइन, जानिये पूरा मामला

जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज में किए गए थे क्वॉरेंटाइन
जिन सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है इन सभी साथ को इल्म की नगरी देवबंद के जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज में क्वॉरेंटाइन किया गया था। यह सभी गुजरात की जमात से हैं। गुजरात की एक जमात देवबंद में आई थी और उसी जमात में आए इन सात लोगों की रिपोर्ट अब पॉजिटिव आई है। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इस जमात में आए सभी लोगों को अब क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है। इस जमात के सभी लोगों के संपर्क में जितने भी लोग आए हैं उन सभी को भी क्वॉरेंटाइन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कर्मवीर: घर की तलाश में धूप में घूम रहे भूखे बुजुर्ग को एसएसआई ने खिलाया खाना, रुपये भी दिए