लाॅक डाउन का पालन कराने के लिए अर्धसैनिक बल और पीएसी के जवान ही नगर की सड़कों पर घूमते हुए दिखाई दिए। कोरोना के कहर के कारण धार्मिक नगरी देवबंद मुकद्दस माह रमजान के पहले जुमा को भी पूरी तरह सुनसान नजर आई। अकीदतमंदों ने जुमे की नमाज भी अपने घरों में ही अदा की और अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर वैश्विक माहमारी कारोना वायरस से निजात और देश व दुनिया में अमन चैन के लिए दुआएं मांगी। यहीनगर की प्रसिद्ध मस्जिद रशीद, मरकजी, जामा मस्जिद, छत्ता मस्जिद, दारुल उलूम की कदीम मस्जिद समेत सभी मस्जिदों के दरवाजे बंद रहे।