7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निकाय चुनाव से ठीक पहले सपा को एक और बड़ा झटका

अभय चौधरी ने की सपा से बगावत, सपा में रहते हुए भाजपा प्रत्याशी का किया समर्थन

2 min read
Google source verification
saharanpur

सहारनपुर. निकाय चुनाव में मतदान से ठीक पहले समाजवादी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। सहारनपुर में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के उपाध्यक्ष और डीसीडीएफ के चेयरमैन अभय चौधरी सपा से बगावत करते हुए भाजपा मेयर प्रत्याशी के समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं।

इसकी घोषणा खुद अभय चौधरी ने अपने आवास पर भाजपा के सहारनपुर से मेयर प्रत्याशी संजीव वालिया के स्वागत समारोह में की। यहां उन्होंने कहा कि अब वह समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी को चुनाव लड़ाएंगे। खुलेआम समाजवादी पार्टी से बगावत करके अभय चौधरी के भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में उतरने से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के उपाध्यक्ष अजय चौधरी जल्द भाजपा का दामन थाम सकते हैं। यह अलग बात है कि इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी को छोड़ने की कोई घोषणा नहीं की है और उन्होंने एक सवाल के जवाब में यही कहा कि भाजपा की ओर से सहारनपुर मेयर पद के प्रत्याशी संजीव वालिया से उनके व्यक्तिगत संबंध हैं और इन्हीं व्यक्तिगत संबंधों के आधार पर वह संजीव वालिया को समर्थन कर रहे हैं। बता दें कि अभय चौधरी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रह चुके स्वर्गीय यशपाल सिंह के भतीजे हैं। अभय चौधरी के आवास पर हुए इस प्रोग्राम में मुख्य रूप से मेयर प्रत्याशी संजीव वालिया के अलावा हरीश मलिक सुखबीर सिंह पुंडीर चौधरी चरण सिंह राजकुमार ठुकराल बालेश्वर त्यागी संजय अरविंद समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा अभय चौधरी को

समाजवादी पार्टी में रहते हुए भाजपा के मेयर प्रत्याशी का समर्थन करना अभय चौधरी को महंगा पड़ सकता है। सहारनपुर से समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जगपाल दास ने कहा है कि यह पार्टी विरोधी कार्य है और इसके लिए हाईकमान को रिपोर्ट भेजी जा रही है। जल्द अजय चौधरी को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।