सहारनपुर. पार्टी के पदाधिकारी चुनाव में कितनी मेहनत कर रहे हैं, धरातल पर पार्टी के प्रत्याशी की रेटिंग औरसहारनपुर में वास्तविक चुनावी माहाैल क्या है ? जब पार्टी पदाधिकारियाें के साथ घंटाें मिटिंग के बाद भी इन सवालाें का जवाब नहीं मिला ताे प्रदेश अध्यक्ष पार्टी के पदाधिकारियाें आैर कार्यकर्ताआें काे साेता हुआ छाेड़कर लाेगाें से बात करने निकल गए। यह अलग बात है कि लाेगाें से रूबरू हाेने के बाद भी समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने मीडियाकर्मियाें के सामने यही दावा किया कि पार्टी चुनाव जीत रही है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के इस तरह से लाेगाें के बीच जाकर फीडबैक लेने के बाद से पार्टी के पदाधिकारियाें की धड़कने बढ़ी हुई है।