सहारनपुर/देवबंद। हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रविवार सुबह अचानक मौसम ने फिर करवट ले ली। काली घटाएं छा गई और दिन में ही रात जैसे हालात हो गए। तेज हवाओं के साथ मौसम तेजी से बदला ( weather update) तो किसानों की टेंशन बढ़ गई। कई स्थानों पर हाेर्डिंग्स उखड़ गए और तेज हवाओं से बत्ती भी गुल हो गई।