
medicin
सहारनपुर।
शुगर के मरीज हैं, या फिर हर राेज दवाएँ लेनी पड़ती है या दवाएँ खत्म हाे चुकी हैं ताे आज ही इंतजाम कर लीजिए। कल यानि 28 सितंबर काे सभी मेडिकल स्टाेर बंद रहेंगे। अगर आज आप समय रहते नहीं जागे ताे एेसा हाे सकता है कि कल आप बाजार में घूमते रहें आैर आपकाे एक भी मेडिकल स्टाेर खुला ना मिले। इसलिए आपकाे यह सलाह दी जा रही है कि आज ही महत्वपूर्ण दवाएं लेकर अपने पास रख लें, 28 सितंबर काे बाजार में दवाएं नहीं मिलेंगी।
इसलिए नहीं मिलेगी दवाएँ
दरअसल अॉल इंडिया अॉर्गेनाईजेशन अॉफ कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसाेसिएशन के आह्वान पर यूपी में मेडिकल स्टाेर आैर दवा एजेंसियां बंद रहेंगी। प्रदेश शाखा की आेर से यह आह्वान किया गया है कि 28 सितंबर काे काेई भी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान नहीं खाेलेंगे। इसी आह्वान पर पूरे प्रदेश में बंद रखा जाएगा आैर दवा एजेंसियाें के साथ-साथ मेडिकल स्टाेर भी बंद रहेंगे।
ये हैं दवा काराेबिरायाें की मांगे
सहारनपुर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसाेसिएशन के अध्यक्ष सुशील त्यागी ने बताया कि दवा व्यापारियाें की कई मांगे हैं। मुख्य रूप से दवा व्यापारियाें का विराेध अॉन लाईन दवा बाजार का है। दवाआें का अॉन लाईन बेचा जा रहा है। दवा व्यापारियाें का कहना है कि यह गलत है। दवाआें काे अॉन लाईन नहीं बेचा जाना चाहिए। दवाआें की अॉन लाइन ट्रेडिंग के विराेध में ही अब दवा व्यापारी बंद कर रहे हैं आैर एक दिन अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विराेध जताएंगे। इसके आलावा खाद्य सुरक्षा एवं आैषधि प्रशासन द्वरा 31 दिसंबर 2017 तक खुदरा दवा दुकानाें के लिए जारी ड्रग लाईसेंस के अनुपात में फार्मासिस्ट की कमी काे पूरा करने की व्यवस्था कराने की मांग भी है।
यहां मिलेंगी दवाएँ
28 सितंबर काे मेडिकल स्टाेर बंद रहेंगे इस दाैरान केवल सरकारी अस्पतालाें आैर प्रधानमंत्र जनधन आैषधि केंद्र पर ही दवाएं मिलेंगी। प्राईवेट अस्पताल आैर नर्सिंग हाेम की डिस्पेंशरी से ही दवाएं मिलेंगी। बाजार में मेडिकल स्टाेर बंद रहेंगे।
Published on:
27 Sept 2018 10:10 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
