1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पद्मावती फिल्म से जब तक विवादित हिस्सा नहीं हटा दिया जाता, तब तक उत्तर प्रदेश में नहीं होगा प्रदर्शनः मौर्या

डिप्टी सीएम बोले, उत्तर प्रदेश में नहीं चलेगी पद्मावती फिल्म करना होगा यह संशोधन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 20 Nov 2017, 6:57 PM IST

keshav prasad Maurya

सहारनपुर. सहारनपुर दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पद्मावती फिल्म पर बड़ा बयान दिया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब तक पद्मावती फिल्म के विवादित दृश्य नहीं हटा लिए जाते, तब तक उत्तर प्रदेश में इस फिल्म का प्रदर्शन नहीं होगा। यानी उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यह साफ कर दिया है कि जब तक पद्मावती फिल्म में संशोधन नहीं कर उसके विवादित दृश्य हटा नहीं दिए जाते, तब तक उसे उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में दर्शाया नहीं जाएगा। उत्तर प्रदेश के लोगों को अभी इस फ़िल्म को देखने के लिए अभी और इंतजार करना होगा।

न दंगा, न फसाद, फिर भी जब एक साथ इतनी बड़ी संख्या सड़क पर निकली पुलिस तो तरह-तरह की होने लगी चर्चा, जानिए क्या है वजह

चारों ओर हो रहा विरोध
पद्मावती फिल्म का चारों ओर विरोध हो रहा है। पद्मावती फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के पुतले जलाए जा रहे हैं। विरोध करने वाले विरोध की सभी सीमा लांग रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि पद्मावती फिल्म को जिस तरह से बनाया गया है, वह इतिहास में छेड़छाड़ है। इसलिए इस फिल्म का प्रदर्शन रुकना चाहिए। इसकी रिलीज होने पर बैन लगना चाहिए। बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों और गांव तक में इस फिल्म का विरोध हो रहा है।

सावधान ! रसगुल्ला खाकर वोट दिया तो खराब हो सकती है किडनी, ये है वजह

इसी बीच पत्रिका संवाददाता ने जब सहारनपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से इस फिल्म के बारे में पूछा तो उन्होंने दो टूक कहा कि जब तक फिल्म में विवादित दृश्य हटा नहीं लिए जाते, तब तक पद्मावती फिल्म का उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन नहीं होगा। यानी यह फिल्म तब तक उत्तर प्रदेश के किसी भी सिनेमाघर में नहीं दिखाई जाएगी।