9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video गैंगरेप के अभियुक्तों के घर चला यूपी पुलिस का बुलडोजर

आरोपियों के घर की सीढ़ियां तोड़कर पुलिस ने दिखाया ट्रेलर, सरेंडर ना होने पर पूरा घर तोड़ने की चेतावनी भी दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Shivmani Tyagi

•

Updated: 1 Apr 2022, 10:03 PM IST

buldozer.jpg

बुलडोजर

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में बुलडोजर अब पुलिस के साथ चलने लगा है। सहारनपुर में गैंगरेप के अभियुक्तों के घर पुलिस ने बुलडोजर के साथ दबिश दी। इस दौरान आरोपियों के घर की सीढ़ियों को तोड़ दिया गया। पुलिस ने कहा कि यह सिर्फ ट्रेलर है। अगर एक दिन के भीतर आरोपी सरेंडर नहीं करते तो पूरे घर तोड़ दिया जाएगा।


यह पूरा मामला सहारनपुर के चिलकाना थाना क्षेत्र का है। चिलकाना थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई थी। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने गांव के ही प्रधान के दो बेटों आमिर और आसिफ को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था लेकिन इस घटना के बाद से ही अभियुक्त लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी लेकिन कोई पता नहीं चल पा रहा था। अब पुलिस ने बुलडोजर के साथ इन लोगों के घर पर दबिश दी और मकान की सीढ़ियों को तोड़ डाला। इसके साथ ही पुलिस ने मुनादी भी कराई चिलकाना थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि बुलडोजर और ढोल के साथ आरोपियों के घर पर दबिश दी गई। सीढ़ियां तोड़ दी गई हैं। न्यायालय से धारा 82 के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। जैसे ही न्यायालय से कार्रवाई के आदेश मिलते हैं आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी और बुलडोजर से कुर्की की जाएगी। इस मामले में एसपी राजेश कुमार ने बताया कि अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। आरोपियों को चेतावनी दी गई है कि वह एक दिन के अंदर सरेंडर कर दें। अगर नहीं करते हैं तो अगली कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: आज से महंगा हो जाएगा सफर, बढ़ जाएंगे टोल टैक्स के रेट, जानिए कितना बढ़ेगा बोझ

यह भी पढ़ें: महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म, जानिए फर एम्बुलेंस चालक ने क्या किया