इस बात का पता चलते ही एंबुलेंस चालक ने एंबुलेंस को दौड़ा दिया और महज पांच मिनट में अस्पताल पहुंचा दिया। सीएचसी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि समय रहते दोनों अस्पताल पहुंच गए और उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जच्चा और बच्चा दोनों की हालत ठीक है उन्होंने कहा है कि अक्सर ऐसे मामलों में देरी नहीं करनी चाहिए समय रहते अस्पताल पहुंचना बेहद आवश्यक होता है।