2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Saharanpur : अपराधियों के रेलवे प्लेटफार्म पर कदम रखते ही बजे उठेंगे अलार्म, जानें नई तकनीक

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर अब कोई भी अपराधी पहुंचेगा तो प्लेटफार्म पर कदम रखते ही अलार्म बजे उठेंगे। यह नई तकनीक है और ऐसा वीडियो सर्विलांस सिस्टम से संभव होगा। अपराधी का चेहरा फोकस होते ही अपराधियों को पकड़ने में सहायता मिलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 2 Aug 2022, 5:16 PM IST

video-surveillance-system-installed-at-saharanpur-railway-station.jpg

जरायम की दुनिया में कदम रखने वाले अब पुलिस की नजरों से नहीं बच सकेंगे। अगर कोई भी अपराधी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा तो प्लेटफार्म पर कदम रखते ही अलार्म बजे उठेंगे। यह कोई ख्याली पुलाव नहीं है और ना ही किसी फिल्म का प्रोमो है। यह नई तकनीक है और ऐसा वीडियो सर्विलांस सिस्टम से संभव होगा। बता दें कि सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर इस वीडियो सर्विलांस सिस्टम को लगाया गया है। रेलवे के प्रतीक्षालय, रिजर्वेशन काउंटर और प्लेटफार्म के साथ-साथ पार्किंग एरिया और मुख्य द्वार के अलावा सभी एग्जिट प्वाइंट पर वीडियो सर्विलांस सिस्टम के कैमरे लगाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि ये कैमरे रेलवे परिसर में आने-जाने और ठहरने वाले सभी यात्रियों के चेहरे को रीड करेंगे। अगर इनमें से कोई भी चेहरा अपराधी का होगा या उस व्यक्ति की हरकतें सामान्य व्यक्ति से भिन्न होंगी तो तुरंत उसका नोटिफिकेशन जीआरपी और आरपीएफ के कार्यालय में पहुंचेगा। इतना ही नहीं एक नोटिफिकेशन बीप भी बजेगी जिसे इमरजेंसी अलार्म कहा जाएगा। इस अलार्म से पुलिस कर्मियों की निगाह तुरंत कैमरा स्क्रीन पर पहुंच जाएगी। कैमरा स्क्रीन पर जिस व्यक्ति को देखकर अलार्म बजा है उसका चेहरा फोकस हो जाएगा और ऐसे में अपराधियों को पकड़ने में सहायता मिलेगी।

यह भी पढ़ें - प्रिंसिपल के ट्रांसफर से दुखी बच्चों ने रैली निकालकर लगाया जाम, बोले- मैडम को नहीं जाने देंगे

ऐसे काम करेगी तकनीक

वीडियो सर्विलांस सिस्टम के सर्वर को क्राइम ब्यूरो के सर्वर से जोड़ा जाएगा और इस सर्विलांस सिस्टम के सरवर में सभी उन अपराधियों का डाटा पहले से ही अपलोड होगा, जिन्होंने पूर्व में अपराध किए हैं और उन्हें कम से कम एक बार गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने जेल भेजा है। यह चेहरे अगर दोबारा कहीं भी दिखाई देंगे तो इनको देखकर अलार्म सिस्टम बजे उठेगा। इसके साथ ही जो लोग फरार हैं, जिनकी तलाश है, मोस्ट वांटेड हैं, उनकी डिटेल भी इस सर्विलांस सिस्टम के सर्वर में डाली जाएगी।

यह भी पढ़ें -सतर्कता के चलते लव जिहाद का शिकार होने से बची हिंदू लड़की, पिंटू पंडित बन फंसाया था चांद ने

अधिकारियों के मोबाइल पर भी मिलेगी जानकारी

इसके अलावा इन कैमरों की स्क्रीन का डिस्प्ले सभी अफसरों के मोबाइल स्क्रीन पर होगा और कहीं से भी सुरक्षा में तैनात ऑफिसर रेलवे स्टेशन के किसी भी कोने की जानकारी और हलचल अपने मोबाइल स्क्रीन पर देख सकेंगे।