जानकारी के अनुसार, जिले के चंदौसी स्थित गणेश कालोनी में एक पैतीस वर्षीय युवक अपने परिवार के साथ रहता था। वह शराब पीने का आदी था। रोज की तरह रविवार को भी शराब पीकर घर पहुंचा। पत्नी ने पति की इस हरकत का विरोध करते हुए शराब पीने से मना किया। इस बात से नाराज पति ने कहा कि वह आत्महत्या कर लेगा। पत्नी इस बात को अनसुना कर दूसरे काम में जुट गई। इसी दौरान पति ने जाल पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी के शोर मचाने पर परिजन व आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।