3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुसलमान नहीं दलित व आदिवासियों वजह से बढ़ी है जनसंख्या : इकबाल महमूद

Iqbal Mahmood Attack - यूपी सरकार की जनसंख्या नियंत्रण योजना पर सम्भल से समाजवादी पार्टी विधायक इकबाल महमूद का हमला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सम्भल

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 27 Jun 2021, 2:44 PM IST

मुसलमान नहीं दलित व आदिवासियों वजह से बढ़ी है जनसंख्या : इकबाल महमूद

मुसलमान नहीं दलित व आदिवासियों वजह से बढ़ी है जनसंख्या : इकबाल महमूद

सम्भल. Muslim No Dalit Tribal Increases Population यूपी सरकार की जनसंख्या नियंत्रण योजना पर हमला बोलते हुए सम्भल से समाजवादी पार्टी विधायक इकबाल महमूद ने कहाकि, देश में मुसलमान नहीं दलित और आदिवासी जनसंख्या बढ़ा रहे हैं।

बेरोजगार युवाओं को सरकार देगी स्वरोजगार, कमाई होगी धुंआधार

पूर्व केबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद ने कहाकि, केंद्र ही नहीं यूपी सरकार जनसंख्या बढ़ाने के मामले में मुसलमानों को बेवजह बदनाम कर रही हैं। देश तथा प्रदेश में तेजी से बढ़ रही जनसंख्या के लिए दलित के साथ आदिवासी जिम्मेदार हैं। सरकारें तो अब जनसंख्या कानून की आड़ में मुसलमानों पर वार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून लाती है तो समाजवादी पार्टी विरोध करेगी। हम लोग तो खुलकर विरोध करेंगे। इसके बाद जनसंख्या कानून का हाल भी एनआरसी ही हो जाएगा।

विधानसभा में विपक्ष के उपनेता इकबाल महमूद ने कहाकि, यूपी सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने का मुद्दा सिर्फ आने वाले चुनाव वजह से उछाला है। यदि कानून बनाना ही था तो देश की संसद में पास कराते। यह सब भाजपा की वोट बैंक की रणनीति का हिस्सा है। भाजपा इसके जरिए समाज को बांटकर अपना वोट बैंक मजबूत करना चाह रही है।

बड़ी खबरें

View All

सम्भल

उत्तर प्रदेश