29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संभल विधायक इकबाल महमूद का विवादित बयान, कांवड़ यात्रा में शिवभक्त कम, गुंडे-मवाली ज्यादा

Controversial statement of Sambhal MLA: समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद ने कांवड़ यात्रा को लेकर कहा कि इसमें शिवभक्तों से ज्यादा गुंडे-मवाली शामिल हैं, जो जगह-जगह तोड़फोड़ कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सम्भल

•

image

Mohd Danish

•

Updated: 21 Jul 2025, 2:02 PM IST

Sambhal MLA Iqbal Mehmood controversial statement on Kanwar Yatra

संभल विधायक इकबाल महमूद का विवादित बयान | Image Source - Social Media

Iqbal Mehmood Controversial Statement on Kanwar Yatra: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और संभल से विधायक इकबाल महमूद ने कांवड़ यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है, जो अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक ने दावा किया कि कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की जगह अब असामाजिक तत्वों की संख्या बढ़ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन यात्रियों के नाम पर कुछ लोग कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं और जगह-जगह तोड़फोड़ कर रहे हैं।

शिवभक्ति के नाम पर उपद्रव, सरकार करे सख्त कार्रवाई

विधायक इकबाल महमूद ने कहा, "कांवड़ यात्रा में अब शिवभक्त कम और गुंडे-मवाली ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। जगह-जगह तोड़फोड़ की जा रही है। इनकी शक्लों से भी गुंडागर्दी झलकती है। सरकार को चाहिए कि ऐसे लोगों को तुरंत जेल भेजा जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।"

उन्होंने मुजफ्फरनगर की एक घटना का हवाला देते हुए कहा कि कांवड़ियों द्वारा स्कूली बच्चों की वैन में तोड़फोड़ की गई, जो बेहद निंदनीय है। महमूद ने कहा कि ऐसे उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

धार्मिक यात्रा की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं ये लोग

उन्होंने आरोप लगाया कि यह यात्रा अब अपनी धार्मिक और आध्यात्मिक गरिमा से भटक चुकी है। यह लोग अच्छे काम के नाम पर निकलते हैं, लेकिन रास्ते में जो व्यवहार किया जा रहा है, वो अच्छा नहीं है। ऐसे लोग पुण्य नहीं, बल्कि पाप के भागी बन रहे हैं। यह नर्क को प्राप्त होंगे।

विधायक ने इस अवसर पर सरकार को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि शासन-प्रशासन ऐसे लोगों पर ढिलाई बरत रहा है। उन्होंने योगी सरकार से मांग की कि कांवड़ यात्रा की आड़ में गुंडागर्दी करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

इकरा हसन पर टिप्पणी को लेकर जताई नाराजगी

इकबाल महमूद ने करणी सेना नेता योगेंद्र सिंह राणा द्वारा सपा सांसद इकरा हसन पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, "इकरा हसन ने विदेश से शिक्षा प्राप्त कर भारत लौटकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक ने उनकी प्रशंसा की है। उनके खिलाफ अशोभनीय और अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।"

प्रदेश में अपराध और महंगाई से जनता त्रस्त

इकबाल महमूद ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध की दर तेजी से बढ़ रही है, किसान, मजदूर, व्यापारी और युवा वर्ग सभी परेशान हैं। राज्य में हाहाकार मचा हुआ है। लेकिन सरकार इन मुद्दों से ध्यान भटका रही है और जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि असली मुद्दों से भटकाने के लिए धार्मिक आयोजनों को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

सम्भल

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग