जीत के बाद सपा के दिग्गज नेता शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा, मेरी जीत देश में नरेंद्र मोदी के झूठ के कारण खराब हुए हालातों में भी हुई है। जनता ने मुझे बहुत प्यार दिया है। यह जनता की बड़ी जीत है। लोगों ने महागठबंधन को स्वीकार किया है। अन्य पार्टियां महागठबंधन के परंपरागत वोटों में सेंधमारी नहीं कर सकी हैं। भाजपा की भारी जीत पर उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी ने देश से झूठ बोलकर लोगों से वोट लिए हैं। केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बन रही है। कोई फर्क नहीं पड़ता। अब मैं विपक्ष में बैठकर सरकार की गलतियों को सुधारने का प्रयास करूंगा। वंदेमातरम् के सवाल पर उन्होंने कहा, उसे मैं आज भी नहीं मानता।