17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर घर तिरंगा अभियान पर भड़के सपा सांसद बर्क, बोले- तिरंगा नहीं लगाने वाले भी देशभक्त

भाजपा सरकार के हर घर तिरंगा अभियान को लेकर समाजवादी पार्टी सांसद शफीकुर्रहमान बर्क भड़क गए हैं। उन्होंने कहा है कि तिरंगा नहीं लगाने वाले भी देशभक्त है, तिरंगा लगाने से देशभक्ति साबित होगी क्या? संविधान में ऐसा जरूरी नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सम्भल

•

image

lokesh verma

•

Updated: 3 Aug 2022, 3:31 PM IST

sp-mp-shafiqur-rahman-barq-statement-on-har-ghar-tiranga-campaign.jpg

हर घर तिरंगा अभियान पर भड़कें सपा सांसद बर्क, बोले- तिरंगा नहीं लगाने वाले भी देशभक्त।

भाजपा सरकार के हर घर तिरंगा अभियान को लेकर समाजवादी पार्टी सांसद शफीकुर्रहमान बर्क भड़क गए हैं। अक्सर अपने बेतुके बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले संभल सांसद फिर से बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है। बता दें कि आजादी के 75वें वर्ष को यादगार बनाने के लिए सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। इसके लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से सोशल मीडिया पर तिरंगे को प्रोफाइल पिक्चर के तौर पर इस्तेमाल करने की अपील की है। जिसके बाद कई बीजेपी नेताओं ने अपनी डीपी पर तिरंगा लगा लिया है। इसको लेकर सपा सांसद शफीकुर्रहमान ने कहा है कि तिरंगा नहीं लगाने वाले भी देशभक्त है, तिरंगा लगाने से देशभक्ति साबित होगी क्या?

दरअसल, संभल लोकसभा सीट से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क से सवाल किया गया था कि क्या हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा चुनावी प्रचार कर रही है? इस पर सपा सांसद ने कहा कि बिल्कुल इनकी हर पॉलिसी में प्रचार छिपा है। इन्हें अभी से 2024 दिखाई दे रहा है। वहीं हर घर तिरंगा लगाने के एक सवाल के जवाब में बर्क ने कहा कि संविधान में ऐसा जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि हर घर में तिरंगे की जरूरत ही क्या है। आदमी अपनी मर्जी से किसी दल का झंडा लगाता है और यह तो मुल्क का झंडा है, मुल्क के ऑफिसों पर लगाया जाए।

यह भी पढ़ें -सीएम योगी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भरेंगे युवाओं में जोश

जनसंख्या नियंत्रण पर भी दिया था विवादित बयान

बता दें कि सपा सांसद बर्क ने हाल ही में जनसंख्या नियंत्रण कानून पर भी विवादित बयान दिया था। बर्क ने कहा था कि बच्चे पैदा करने का ताल्लुक अल्लाह से है, इंसान से नहीं। अल्लाह बच्चे पैदा करता है तो उन्हें पालने का भी इंतजाम कर देता है। अगर सरकार फिर भी कानून लेकर आना चाहती है तो बच्चों की तालीम पर ध्यान दे। जनसंख्या का मुद्दा खुद ब खुद सुलझ जाएगा।