1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘भगवान विष्‍णु का दसवां अवतार संभल में ही होगा’, संभल मस्जिद को लेकर बोले सीएम योगी

उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था और प्रदेश के सांप्रदायिक माहौल पर चर्चा के दौरान एक महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु का दसवां अवतार संभल में होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सम्भल

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 16 Dec 2024, 7:28 PM IST

sambhal news

सीएम योगी की ओर से विधानसभा में विपक्ष के सवालों के जवाब में यह बयान दिया गया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रदेश में सांप्रदायिक दंगों की घटनाओं में आई भारी कमी का भी उल्लेख किया।

सांप्रदायिक घटनाओं में आई कमी पर सीएम का जोर

योगी आदित्यनाथ ने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में सांप्रदायिक दंगों की घटनाएं चिंताजनक रूप से बढ़ी थीं। 2017 से पहले 815 सांप्रदायिक दंगे हुए थे जिनमें 192 लोगों की मौत हुई थी। 2007 से 2011 के बीच भी ऐसी 616 घटनाएं दर्ज की गईं। लेकिन 2017 के बाद से इन घटनाओं में 97 से 99 प्रतिशत तक की कमी आई है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश में कानून व्यवस्था में हुए सुधार और प्रशासनिक तत्परता का परिणाम है।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ के सभी शाही स्नानों के मुहुर्त, मकर संक्रांति से लेकर महाशिवरात्रि तक

भगवान विष्‍णु का दसवां अवतार संभल में: सीएम योगी

संभल मस्जिद में मंदिर होने के दावे पर सीएम ने कहा, ‘सूर्य, चांद और सत्य को बहुत देर तक छिपा नहीं सकते। ये तो बाबरनामा में भी लिखा गया है कि हर मंदिर को तोड़कर एक ढांचा खड़ा किया गया है। भगवान विष्णु का दसवां अवतार संभल में होगा।’

संभल में सर्वेक्षण और शांति व्यवस्था का जिक्र

मुख्यमंत्री ने 19 से 24 नवंबर तक चलाए गए सर्वेक्षण कार्य का जिक्र करते हुए कहा कि 21 नवंबर तक शांति बनी रही। लेकिन 23 नवंबर को जुमे की नमाज से पहले और बाद में भड़काऊ तकरीरों के कारण माहौल बिगड़ गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और न्यायिक आयोग का गठन करने का निर्णय लिया है ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके।

यह भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेसवे पर ओवरस्पीडिंग पड़ेगी भारी, एक बार फिर बदली स्पीड लिमिट

संभल में बंद मंदिर का 46 साल बाद खुलना

संभल में खग्गू सराय स्थित एक मंदिर जो कि 1978 से बंद पड़ा था। प्रशासनिक टीम ने हाल ही में उसे खुलवाया है। यह मंदिर 46 साल से बंद था क्योंकि आस-पास के हिंदू परिवार घर छोड़कर अन्यत्र चले गए थे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मंदिर की सफाई करवाकर वहां पूजा-अर्चना की शुरुआत करवाई। मंदिर में भगवान हनुमान और शिवलिंग की प्रतिमा स्थापित है। 46 वर्षों बाद मंदिर में पूजा होने से श्रद्धालुओं में उत्साह दिखा। बड़ी संख्या में भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक और सुबह की आरती में भाग लिया।

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

मंदिर परिसर में सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। मुख्यमंत्री ने इन प्रयासों को धार्मिक स्थलों की पुनर्स्थापना और सामाजिक समरसता की दिशा में एक अहम कदम बताया।

बड़ी खबरें

View All

सम्भल

उत्तर प्रदेश