
Beaten the youth and thrown in front of satna police station
सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में सिद्धार्थ नगर स्थित बढ़इया टोला में तब हड़कंप मच गया जब एक कार और दो बाइकों में आए नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक को बेदम मारना शुरू कर दिया। युवक की चीख-पुकार सुन जैसे ही लोग इकट्ठे होने लगे, तब नकाबपोश युवक को जबरिया कार में बैठा कर वहां से भाग निकले। बुधवार की रात पौने ११ बजे की इस घटना में जैसे ही अपहरण का हल्ला हुआ युवक और उसके परिचितों ने पुलिस को सूचना देकर तलाश शुरू कर दी। तभी पता चला कि बदमाश युवक को कोलगवां थाने के सामने अधमरा हालात में फेंक कर चले गए हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर युवक को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
युवक के चाचा हरि प्रसाद चौरसिया ने बताया कि उनका भतीजा शुभम बिहारी पिता अमरनाथ (20) निवासी सिद्धार्थ नगर समीप ही बढ़इया टोला गया हुआ था। तभी दो मोटर साइकिल पर तीन-तीन लोग बैठकर नकाब पहने आए। इनके साथ ही क्रेटा कार में भी नकाब पहले चार लोग बैठे थे। इन लोगों ने सीधे शुभम को मारना शुरू कर दिया। बेदम तरीके से हो रही मारपीट देख जब यहां मजमा लगना शुरू हुआ तो नकाबपोशों ने शुभम को कार में लादा और वहां से भाग निकले। तभी यहां किसी घटना की जांच करने पहुंची पुलिस को स्थानीय लोगों ने इस वारदात की सूचना दी। और घर वालों को बाताया। तब पुलिस नकाबपोशों के पीछे निकली। उधर पता चला कि शुभम की बेदम पिटाई के बाद अधमरी हालत में उसे कोलगवां थाने के सामने फेंक कर चले गये हैं।
कई दिनों से चल रहा विवाद
चाचा हरीप्रसाद के अनुसार बुधवार की घटना में शामिल युवकों को तो नहीं पहचान पाए हैं। लेकिन विवाद दशहरे के दूसरे दिन से चल रहा है। हरीप्रसाद ने बताया कि उस दिन विक्की यादव और बादल यादव ने घर के पास गाली गलौज करने से मना करने पर मेरे साथ ही मारपीट कर दी। इसके बाद मंगलवार को शुभम के चचेरे भाई चंदन बिहारी और एक अन्य युवक गोलू के साथ मारपीट की। इन युवकों के द्वारा आये जिन क्षेत्र में गाली गलौज और विवाद किया जाता है। कोई मना करता है तो उनके साथ मारपीट की जाती है।
Published on:
05 Oct 2017 01:20 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
