सतना. जिला अस्पताल आने वाले पीडि़तों को डेढ़ साल बाद फिर से सीटीस्कैन जांच की सुविधा मिल सकेगी। विधायक शंकर लाल तिवारी, सीएमएचओ डॉ अशोक अवधिया, सीएस डॉ. एसबी सिंह की उपस्थिति में जिला अस्पताल नैदानिक केंद्र में शनिवार की दोपहर 12:30 बजे सीटीस्कैन जांच का शुभारंभ किया जाएगा। बता दें कि जिला अस्पताल नैदानिक केंद्र में पंद्रह दिन पहले सीटी स्कैन मशीन इंस्टॉल की गई थी। साथ ही अन्य सहायक उपकरण लगाए गए थे। लेकिन अतिथियों से मशीन का शुभारंभ करने अस्पताल प्रबंधन को तारीख नहीं मिल पा रही थी। इसके चलते प्रक्रिया लेट हो रही थी।