11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सतना
बिरला सीमेंट कंपनी के मलबे में दबा युवक, दम घुटने से मौत, देखें कैसे मचा बवाल
Play video

बिरला सीमेंट कंपनी के मलबे में दबा युवक, दम घुटने से मौत, देखें कैसे मचा बवाल

बिरला सीमेंट कंपनी के मलबे में दबा युवक, दम घुटने से मौत, देखें कैसे मचा बवाल

Google source verification

सतना। मध्यप्रदेश के सतना शहर स्थित बिड़ला सीमेंट कंपनी में एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में एक श्रमिक की मौके पर मौत हो गई है। बताया गया कि सोमवार की सुबह करीब 11.30 बजे एक श्रमिक सफाई का कार्य कर रहा था। तभी गिड्डी से लोड हापड उसके उपर गिर गया। लाइम स्टोन के मलबे की चपेट में आने से श्रमिक की मौके पर मौत हो गई। कंपनी के अंदर मजदूर के मौत की बात जैसे की कर्मचारी संगठनों को लगी तो बवाल मच गया।

आनन-फानन में पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। श्रमिक संगठनों से शव उठाने की प्रशासन मांग कर रहा है। लेकिन कर्मचारी संगठन मुआवजे की मांग को लेकर बवाल शुरू कर दिए है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। लेकिन परिजनों के पहुंचने पर और बवाल की आशंका व्यक्त की जा रही।