
bjp candidate list 2018 mp vidhan sabha
सतना। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव-2018 के मददेनजर रखते हुए 28 नवंबर को मतदान से पहले 177 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो गई। सूची में विंध्य क्षेत्र से जिन नेताओं को विधानसभा का टिकट मिला है। उनमें सतना से वर्तमान विधायक शंकरलाल तिवारी, खजुराहो सांसद नागेंद्र सिंह को नागौद, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार को चित्रकूट, नारायण त्रिपाठी को मैहर, पूर्व मंत्री जुगुल किशोर बागरी को रैगांव, नगर पंचायत अध्यक्ष और राज्यमंत्री हर्ष सिंह के बेटे विक्रम सिंह विक्की को रामपुर बाघेलान से टिकट दिया गया है। जबकि अमरपाटन विधानसभा की टिकट होल्ड कर दी गई है। कयास लगाए जा रहे है कि यहां से सतना सांसद गणेश सिंह को चुनाव मैदान पर उतारा जाएगा।
रीवा से होंगे उम्मीदवार
जारी लिस्ट में वर्तमान विधायक दिव्यराज सिंह को सिरमौर, केपी त्रिपाठी को सेमरिया, श्यामलाल द्विवेदी को त्योंथर, प्रदीप पटेल को मऊगंज, गिरीश गौतम को देवतलाब, उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल को रीवा, पूर्व विधायक नागेन्द्र सिंह को गुढ़ और पंचुलाल प्रजापति को मनगवां से टिकट दिया गया है।
सतना से होंगे उम्मीदवार
शंकरलाल तिवारी को सतना, नागेंद्र सिंह को नागौद, सुरेंद्र सिंह गहरवार को चित्रकूट, नारायण त्रिपाठी को मैहर, जुगुल किशोर बागरी को रैगांव, विक्रम सिंह विक्की को रामपुर बाघेलान का प्रत्याशी बनाया गया है।
सीधी से ये होंगे उम्मीदवार
शरतेन्द्रु तिवारी को चुरहट, केदारनाथ शुक्ला को सीधी, कुवंर सिंह टेकाम को धौहनी को उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि सिहावल सीट सांसद रीती पाठक के चुनाव लडऩे के कारण होल्ड हो गई है।
सिंगरौली से ये होंगे उम्मीदवार
वर्तमान विधायक रामलल्लू वैश्य को सिंगरौली वहीं देवसर से सुभाष वर्मा को, अमर सिंह को चितरंगी से टिकट दिया गया है। देवसर से विधायक रहे राजेंद्र मेश्राम का भाजपा से टिकट कट गया है। उनके स्थान पर रामचरित्र के बेटे सुभाष वर्मा को टिकट मिला है। विधायक का टिकट कटने से उनके समर्थकों में मायूसी है। अभी तक समर्थक टिकट मिलने की उम्मीद लगाए बैठे थे।
पन्ना से ये होंगे उम्मीदवार
बुंदेलखंड क्षेत्र में आने वाली पन्ना जिले के पवई विधानसभा क्षेत्र पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह का टिकट दिया गया है। जबकि गुन्नौर विधायक महेन्द्र सिंह बागरी का टिकट काटकर राजेश वर्मा को मिला है। वहीं पन्ना मुख्यालय की सीट होल्ड कर दी गई है। कयास लगाए जा रहे है कि वर्तमान में मंत्री व पन्ना विधायक कुसुम महदले की बढ़ती उम्र हो देखते हुए पार्टी हाईकमान ने ऐसा किया है।
Published on:
02 Nov 2018 12:24 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
