डामर का ऑर्डर हो चुका है
बारिश में डामर का काम नहीं हो सकता है। डामर का ऑर्डर हो चुका है। मौसम अनुकूल होते ही यहां काम शुरू कर दिया जाएगा। इस पर विधायक ने त्यौहारी सीजन को देखते हुए काम जितना जल्दी हो सके प्रारंभ करने कहा। इस दौरान व्यापारियों ने पार्किंग सहित अन्य समस्याएं भी साझा कीं। बैठक में रवि बसंतानी, जितेंद्र पंजवानी, शंकरलाल करमानी, मनीष कटारे, राजेंद्र, पंकज, सुनील एवं संदीप चौरसिया उपस्थित रहे।