1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीषण सड़क हादसा: टायर फटने के बाद पलटी TUV कार, 3 की मौत, 6 गंभीर

सभापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर मोड़ की घटना, बर्सी कार्यक्रम से लौट रहा था पीडि़त परिवार

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

May 09, 2018

Car tyre burst results in a deadly crash 3 dead 6 injured in satna

Car tyre burst results in a deadly crash 3 dead 6 injured in satna

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में बुधवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 3 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 घायलों में चार की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया गया कि पटेल परिवार बर्सी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही टीयूवी कार सभापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर मोड़ में पहुंची तो 60 किमी. की रफ्तार में अगला टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होते हुए तीन बार पलट कर सीधी खड़ी हो गई। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में डायल 100 पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला है। तुरंत घायलों को बिरसिंहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीन व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया है। जबकि 4 गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं दो का उपचार बिरसिंहपुर अस्पताल में ही चल रहा है।

Patrika IMAGE CREDIT: Patrika

ये है मामला
जानकारी मिली है कि कोटर थाना क्षेत्र के लखनवाह गांव से छोटे लाल सिंह का परिवार रिस्तेदारी में हुई गमी में शामिल होने के लिए रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र में बरा गांव गया था। बुधवार की सुबह जब कार में सवार होकर परिवार के सदस्य वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी हरिहरपुर गांव के पास कार चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी तीन बार पलट कर सीधी खड़ी हो गई। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा तो डायल 100 को सूचना दी। घटना के कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बिरसिंहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया।

इनकी हुई मौत

जहां डॉक्टरों ने तीन व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में अमित सिंह 45, उपेन्द्र सिंह 35 वर्ष, बूटी सिंह 35 वर्ष सभी निवासी लखनवाह बताए गए है। दूसरी ओर घायलों में छोटे लाल सिंह 55 वर्ष, प्रेमवती सिंह 50 वर्ष, संजू सिंह 35 वर्ष, सरोज सिंह 35 वर्ष, प्रिया सिंह 16 वर्ष, मुस्कान सिंह 13 वर्ष शामिल है। इनमें छोटे लाल सिंह, प्रेमवती सिंह, संजू सिंह, सरोज सिंह की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटनास्थल पर जांच करते हुए पुलिस हादसे की बजह जानने की कोशिक कर रही है।

Patrika IMAGE CREDIT: Patrika