सतना. रेनी सीजन अपने संग खुशनुमा मौसम लेकर आता है। इस मौसम में चटक रंगों के कपड़े पहनने, चटपटे व्यंजनों को खाने का मन करता है। साथ ही जब बारिश में बाहर निकलने का मन होता है तो सबसे पहले हाथ में रंग-बिरंगा छाता होता है। बच्चे, गल्र्स, बॉयज सभी छाते को लेकर काफी क्रेजी होते हैं। तभी तो मानसून के इस सीजन में शहर के बाजार रंग-बिरंगे ट्रेंडी छातों से सज गए हैं। फैशनेबल लोग बारिश से बचने के लिए मार्केट में ऐसे छाते ढूंढ़ रहे हैं, जो उनके लुक पर सूट करे।
स्टाइलिश और रॉयल लुक
बारिश शुरू होते ही घर से बाहर निकलने के लिए हम लोग अपनी तैयारी करना शुरू कर देते हैं। बारिश में भीग न जाएं, इसलिए अपने लिए छाता खरीदना नहीं भूलते हैं। फैशन के दौर में अच्छा दिखना भी अहम होता है, इसलिए शहर के युवा एेसे छाते की खरीदारी कर रहे हैं जो उन्हें स्टाइलिश और रॉयल लुक दें।