9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉबी पिन और हेयर एसेसरीज से हेयर को खूबसूरत लुक

दशहरा और दीवाली फेस्टिवल में ट्राई करें नई हेयर स्टाइल

2 min read
Google source verification

सतना

image

Jyoti Gupta

Oct 18, 2018

dashahara & deewali  festiwal try to new hairstyle

dashahara & deewali festiwal try to new hairstyle

सतना. चेहरे की सुंदरता में बालों के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। हेयरस्टाइल से पूरे व्यक्तित्व का पता तो चलता ही है आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है । अगर आप दशहरा या दीवाली फेस्टिवल में बालों को अलग स्टाइल देना चाहती हैं और साथ न्यू ट्रेंड को फॉलो करना चाहती हैं तो आपको पता होना जरूरी है कि इस समय का हेयर स्टाइल कौन सा ट्रेंड में है। तो जानिए कुछ न्यू ट्रेंडी हेयर स्टाइल के बारे में और अपने बालों पर एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं।इससे आप स्टाइल और ट्रेंडी दोनों नजर आएंगी। हेयर एक्सपर्ट अरविंद का कहना है दीवाली फेस्टिवल में अगर आप इन हेयर को ट्राई करेंगी तो यकीनन सबसे हट कर नजर आएंगी। इसके लिए आपको किसी पार्लर में भी जाने की जरुरत नहीं घर पर ही आप स्टाइलिश हेयर बना सकती हैं।

थ्री पार्ट हेयर स्टाइल का ट्रेंड

बालों को अपर और लोअर दो भाग में डिवाइड कर लें। पहले अपर वाले बालों का बन बनाएं। उन्हें टाइट रखें, लेकिन मैसी हेयर स्टाइल रखें। यही स्टाइल, मिडिल और लोअर के बालों के साथ भी करें। बन को बनाने के लिए बॉबी पिन का करें। अगर आप ने बॉबी पिन का इस्तेमाल नहीं किया तो हेयर स्टाइल बीच में खुल जाएगी, जिससे आपका लुक भी बिगड़ सकता है।

पोनीटेल को सजाएं एसेसरीज से
बालों का पोनीटेल बना लें। अब बराबर दूरी पर उन पर इलास्टिक लगा लें। उन पर इलास्टिक लगाते वक्त बालों को लूज रखें। इससे वह बबल जैसे नजर आएंगे।अब जहां जहां आपने इलास्टिक लगाया है वहां एसेसरीज लगा लें।आपका यह स्टाइल आपको डिफ रेंट लुक देगा।

स्कार्फ ब्रेडेड
एक लंबा स्कार्फ ले लें। इसे आप अपनी ड्रेस से भी मैच करवा सकती हैं। इस स्टाइल में आपको बालों को करना है ब्रेडेड। बालों के ऊपर लेकर ब्रेडेड करना शुरू करें। ब्रेडेड के साथ ही स्कार्फ बांधते हुए चलें। अपर से लोअर तक आप आप रंग बिरंगे स्कार्फ का यूज कर हेयर को एकदम स्टाइलिश लुक दे सकते हैं।