9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डिजाइनर कैंडल से जगमगा उठेगा घर आंगन

स्टाइलिश, यूनिक, डिफरेंट, फ्रेगरेंस वाली मोमबत्तियां सिटीराइट्स को कर रही अट्रैक्ट

2 min read
Google source verification

सतना

image

Jyoti Gupta

Oct 28, 2018

Designer Candle in demand

Designer Candle in demand

सतना. दीपावली को महज कुछ ही दिन शेष है। एेसे में सिटीराइट्स के बीच में खास तैयारियां शुरू हो गई है। दशहरे के जस्ट बाद से ही शहरवासियों ने घर की साफ सफाई शुरू कर दी है। इसी के साथ ही वह घर की सजावट पर भी फोकस करने लगे हैं। घरों को डेकोरेट, कलरफुल और रोशन करने के लिए उनके बीच डिजाइनर कैंडल की डिमांड बनी हुईं है। वे जहां घर को जगमगाने के लिए कलर फुल मोमबत्तियों को खरीदना पसंद कर रहे हैं। वहीं घर को अलग अलग खुशूब से महकाने के लिए भी इन यूनिक मोमबत्तियों की मांग बनी हुई है। बाजार डिजाइनर व रंगीन मोमबत्ती से पट चुका है। डिजाइन मोमबत्ती में अरोमा व एलोटेग मोमबत्ती, जेल, सेंट व रंग से तैयार मोमबत्तियां बाजारों की रौनक बढ़ा दिया है।

डिजाइनर मोमबत्ती का जलवा
दीपावली के लिए सजे कैंडिल बाजार में डिजाइनर मोमबत्ती का जलवा है। पन्नीलाल चौक स्थित शॉप के ओनर पीके जैने ने बताया कि डिजाइनर मोमबत्ती में गुडिय़ां, चिडिय़ा, गुलाब, चमेली, दिल की आकृति सरीखे दर्जनों आइटम वाले डिजाइनर मोमबत्ती अवलेबेल है। यूं तो शहर में भी मोमबत्तियां बनती हैं पर साथ ही भारतीय डिजाइनर मोमबत्ती कोलकाता, दिल्ली व मुंबई से स्पेशली लाई गई हैं। जिनका दाम 25 रुपए से 500 रुपए तक है।

चाइनीज कैंडल भी

मार्केट में चाइनीज मोमबत्ती भी आकर्षक ढंग से कुछ दुकानों में उपलब्ध है, जो खिलौना व कलात्मक कलाकृति की आकृति में है। इतना ही नहीं ग्लास, बाउल, टेबिल लैंप कुछ डिफरेंट पॉट स्टाइल में भी है। यही नहीं लोगों के बीच में कपल मोमबत्ती की भी डिमांड है। जेल वाटरप्रूफ और फ्लोटिंग मोमबत्तियां लोगों के बीच में आकर्षक का केंद्र बनी हुई है।

रोज खुशबू आ रही पसंद

बाजारों में जहां सिंपल मोमबत्तियों की भरमार की भरमार है। वहीं खुशबू वाली मोमबत्तियों की भी डिमांड बनी हुई। गुलाब, एलोवेरा, लेमन, पाइनएप्पल, मौसमी, लिली, लिवेंडर की खूशूब वाली मोमबत्तियां बाजारों में मिल रही है। जिसमें गुलाब की खूशबू वाली मोमबत्ती की सबसे अधिक डिमांड है। लोग इन्हें पूजा घर, ड्राइंगरूम, किचन और बरामदे में सजाने के लिए खरीद रहे हैं।