सब्जियों के पराठे बनाएं
गाजर, गोभी, चुकंदर, शलजम, पालक, मेथी, बथुआ, लौकी, मूली जैसी सब्जियों को बच्चे खाना पसंद नहीं करते जबकि यह बेहद फायदेमंद होती हैं। इसलिए सब्जियों के पराठे बना कर टिफिन में रखें। इससे सब्जियों के पोषक तत्व बच्चों को आसानी से मिलेंगे और रंग बिरंगा खाना बच्चों को ज्यादा आकर्षित भी करता है और वह इस से परहेज भी नहीं करते हैं।