पुलिस थानों में भी मनाई गई होली
धुरेड़ी के दूसरे दिन कोतवाली थाना, यातायात थाना, कोलगवां थाना, सिविल लाइन थाना, मैहर थाना, अमदरा थाना, कोटर थाना, नयागांव थाना, नागौद थाना सहित जिले के विभिन्न थानों में पुलिस अधिकारियों व जवानों ने जमकर होली खेली। इस दौरान होली के गीतों पर जमकर नृत्य कर रंग पर्व का भरपूर आनंद लिया। छोटे बड़े सभी ने एक दूसरे को गुलाल का तिलक लगाकर प्रेम व भाईचारा के साथ मिलकर रंगों का भरपूर आनंद लिया और जमकर होली खेली।