इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उनका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि ये कार्यक्रम कब का है, इसे लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन दरोगा का अश्लील गाने पर ठुमका लगाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, पुलिस विभाग की ओर से दरोगा के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अबतक कोई जानकारी भी सामने नहीं आई है।