23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM शिवराज की जन आशीर्वाद यात्रा सरकारी या फिर कुछ और, देखिए किस तरह कांग्रेस ने खड़ा किया बखेड़ा

प्रशासन कानून व सुरक्षा व्यवस्था देखेगा, बाकी आयोजन पार्टी करेगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 15 Jul 2018, 4:50 PM IST

Jan Ashirwad Yatra: cm shivraj singh chauhan satna visit

Jan Ashirwad Yatra: cm shivraj singh chauhan satna visit

सतना। मुख्यमंत्री की जन-आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम अब सरकारी नहीं रहेगा, बल्कि भाजपा का अधिकृत कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम की तैयारी, बैठक, व्यवस्था आदि को लेकर पार्टी स्तर पर निर्णय होगा। उल्लेखनीय है कि यात्रा शनिवार से उज्जैन से शुरू हुई, जो 18 जुलाई को सतना पहुंचेगी। सतना में दो दिन तक मुख्यमंत्री हर विधानसभा में जाएंगे और रथयात्रा के माध्यम से जनता से आशीर्वाद मांगेंगे। एक दिन पहले तक पूरा महकमा कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा था, अभी भी अप्रत्यक्ष रूप से तंत्र लगा है।

उल्लेखनीय है कि शुरुआती दौर में सरकारी कार्यक्रम बताया जा रहा था, जिसे लेकर पूरा सरकारी अमला तैयारियों में लगा था। जैसे ही कार्यक्रम शुरू होने का समय करीब आने लगा कांग्रेस हमलावर हो गई और बड़े नेताओं के बयान आने लगे। इसके बाद भाजपा बैकफुट पर आई और जन-आशीर्वाद यात्रा को भाजपा का कार्यक्रम घोषित किया गया। इसके बाद प्रशासन के पास अब केवल सुरक्षा व कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी होगी।

मंच-पंडाल से राहत
सरकारी कार्यक्रम की जगह भाजपा का आयोजन होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। अब उसे तैयारियों से राहत मिल गई है। बावजूद इसके जेड प्लस सुरक्षा, कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रशासन की ही रहेगी। प्रशासन को मंच, पंडाल व अन्य तैयारियों से राहत रहेगी।

फिर संशोधित हुआ कार्यक्रम
18 और 19 जुलाई को प्रस्तावित मुख्यमंत्री की जन-आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम में रोजाना संशोधन हो रहा है। अब मुख्यमंत्री 18 जुलाई को 10 बजे मैहर आएंगे, जहां दर्शन करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 1 बजे रामनगर जाएंगे। 2.45 पर अमरपाटन में सभा करेंगे और 3.45 पर रामपुर में सभा कर सतना के लिए रवाना होंगे। 5.30 बजे बीटीआइ में सभा करके 10 बजे तक रोड शो करेंगे। 19 जुलाई को 10.20 बजे बिरसिंहपुर में सभा, शिलान्यास, भूमिपूजन कर 12.10 जैतवारा, 12.50 रैकवार, 1.30 बजे कोठी, 2.45 करसरा-सिंहपुर, 3.30 पर नागौद में सभा, 4.45 उचेहरा में सभा, 6.00 सतना आगमन, 20 जुलाई को भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

सीएम दो दिन रुकेंगे सतना में
मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान दो दिन तक सतना में रुकेंगे। 18 जुलाई को कार्यक्रम को पूरा करते हुए रात 10 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। इसी तरह 19 जुलाई को भी सर्किट हाउस में रुकेंगे। 20 जुलाई को सुबह 7 बजे विशेष प्लेन से भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।

भाजपा कार्यालय में हुई बैठक, तैयारियों पर चर्चा
भाजपा के सतना विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई। जिसमें जन आशीर्वाद यात्रा की व्यापक तैयारी को लेकर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री 2 दिनों तक सतना जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जनता का आशीर्वाद लेंगे। बैठक को जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, विधायक शंकरलाल तिवारी, यात्रा के संभागीय सह-प्रभारी योगेश ताम्रकार ने संबोधित किया।