17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस अध्यक्ष पर शिवराज का तंज, कहा- राहुल बाबा को नहीं पता कि प्याज जमीन के नीचे लगती है या ऊपर

मां शारदा के दर्शन के साथ शुरू की जन-आशीर्वाद यात्रा

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Jul 18, 2018

Jan Ashirwad Yatra MP CM shivraj singh Attack on Rahul gandhi

Jan Ashirwad Yatra MP CM shivraj singh Attack on Rahul gandhi

सतना। मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने मैहर में जन-आशीर्वाद यात्रा के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल बाबा को नहीं पता कि प्याज जमीन के नीचे लगती है या ऊपर। ऐसे लोग किसानों का क्या भला करेंगे। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि विंध्य के एक नेता कह रहे हैं कि मैंने मैया (मैहर मां शारदा) को छल लिया। तुम मेरी बात करते हो, तुमने तो अपनी मां को ही धोखा दे दिया। जो अपनी मां को घर में न घुसने दे, वो क्या शिवराज पर उंगली उठाएगा? हालांकि इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष का नाम नहीं लिया। ये बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जन-आशीर्वाद यात्रा के दौरान मैहर में बुधवार को कही।

जिसने कांग्रेस से गठबंधन किया उसका सत्यानाश हो गया
महागठबंधन से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। कांग्रेस ने जिससे महागठबंधन किया है, उसका सत्यानाश हो गया है। मुझे महागठबंधन में कांग्रेस की चिंता नहीं है, चिंता उनकी है जो गठबंधन में शामिल हो रहे हैं। उनका सर्वनाश होना तय है। उन्होंने मां शारदा के दर्शन करते हुए मैहर से यात्रा की शुरूआत की। इसी दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

अपने कामों को लेकर जनता के बीच जाऊंगा
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बीपी सिंह की सरकार रही हो, चाहे चंद्रशेखर की रही हो या मोरारजी देसाई की रही हो। सभी का सत्यानाश हो गया। उन्होंने कहा, प्रथम चरण में बाबा महाकाल के दर्शन लेकर और द्वितीय चरण में माई शारदा के आशीर्वाद से यात्रा को प्रारंभ कर रहा हूं। अपने कामों को लेकर जनता के बीच जाऊंगा। यात्रा के दौरान प्रभात झा, सुभाष भगत, वीडी शर्मा, विश्वास सारंग, गणेश सिंह सहित स्थानीय नेता मौजूद रहे।

हम सत्ता सुख नहीं भोग रहे
कांग्रेस राज में किसान दर दर ठोकरें खाता था। मेरा अभियान आम आदमी की जिंदगी बदलना है। हम सत्ता सुख नहीं भोग रहे। हमने गरीबों के सहारे के लिए संबल योजना बनाई। ये योजना गरीबों की जिंदगी बदलेगी। इंदिरा जी के समय गरीबी हटाने का नारा दिया गया। गरीबी तो नहीं हटी, गरीब ही हट गया। जबकि हमारे शासन में हर गरीब को रहने की जमीन का मालिक बनाया जाएगा। उस जमीन पर पक्का मकान बनाने के लिए पैसा भी दिया जाएगा।

परसमनिया का जिक्र
मुख्यमंत्री ने कहा, एक कांग्रेसी नेता ने मप्र को रेप प्रदेश बता दिया। मैं कहना चाहता हूं, मप्र को बदनाम मत करो। कांग्रेस 50 हजार देती थी, हमने परसमनिया की बेटी को एयर एंबुलेंस से इलाज कराने दिल्ली भेजा। दुराचारी धरती के बोझ हैं, जिन्हें हटाना जरूरी है। हमने कानून बनाया है। लेकिन समाज को भी समझना होगा, सम्मान देना होगा।