सतना.फोटोग्राफी वैसे तो अपने आप में कला है। फोटो के माध्यम से हम अपने खास पलों को हमेशा के लिए संजो कर रखते हैं इसलिए फोटो को लेकर अमूमन हर एक में आकर्षण होता है। उस पर अब इन दिनों जब हर हाथ में कैमरा होता है तो थोड़ी सी सूझबूझ से हम अपनी यादों को सुंदर बना सकते हैं। मोबाइल फोन के आते ही फोटो खींचना सबसे आसान हो गया है और इसी के साथ हर व्यक्ति फोटोग्राफर भी बन जाता है, लेकिन सिर्फ सब्जेक्ट को फोकस करके ही आप अच्छी फोटो नहीं खींच सकते हैं। शहर के फोटो एक्सपर्ट राज वर्मा का कहना है कि अच्छी फोटो खींचने के लिए आपको कैमरे की मूलभूत जानकारी होना आवश्यक है। कुछ ऐसी चीजे हैं जिनका ध्यान रखकर आप भी अच्छे फोटोग्राफर बन सकते हैं। अगर आपको कैमरे की मूलभूत जानकारी नहीं हैं तो सारी मेहनत में पानी भी फिर सकता है।