सतना. करवा चौथ के लिए मार्केट में डिजाइनर ज्वैलरी के साथ ही पारंपरिक परिधान आ गए हैं। वहीं करवाचौथ के लिए स्पेशल गिफ्ट आइटम ऑफलाइन और ऑनलाइन बाजारों में उपलब्ध हो रहे हैं, जिनके लिए अभी से आर्डर भी किए जा रहे हैं। इस बार करवा चौथ के लिए स्पेशल पूजा थाली, गिलास और छलनी का सेट मिल रहा है। इसकी खासियत है कि इनमें भी फोटो प्रिंट किया जा रहा है। पूजा की थाली के साथ ही गिलास में भी हसबैंड और वाइफ की फोटो कई सारे आकर्षित फ्रेम के साथ प्रिंट किया जा रहा है। करवाचौथ के लिए स्पेशल पर्सनलाइज पूजा थाली सेट इस बार बेहद खास है। इसके साथ ही कई अन्य आकर्षक गिफ्ट भी हैं जिनमें कपल्स के नाम के साथ फोटो प्रिंट कराई जा रही है।