
MP Governer anandi ben in Satna Airstrip
सतना. राज्यपाल आनंदीबेन गुरुवार को चित्रकूट दौरे पर रहीं। भगवान राम की तपोभूमि के आध्यात्मिक स्थलों को देखा। पुण्य सलिला मंदाकिनी के किनारे भी पहुंचीं। स्कूल में जाकर बच्चों के बीच समय बिताया। उनसे प्रार्थना सुनीं। आंगनबाड़ी में जाकर स्थितियों को समझा और बच्चों को फल-बिस्किट बांटे। इन कार्यक्रमों से इतर वे ग्रामोदय विश्वविद्यालय के प्रबंध मंडल की बैठक में भी शामिल हुईं। एक तरह से यह उनका आंतरिक मूल्यांकन करने का तरीका भी नजर आया। इसके परिणाम आगे देखने को मिल सकते हैं।
विशेष वायुयान से सतना पहुंच कर हेलीकॉप्टर द्वारा राज्यपाल आनंदीबेन चित्रकूट पहुंचीं। यहां सबसे पहले कामदगिरी में भगवान कामतानाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की। पुजारी से इस स्थल के महत्व के बारे जानकारी ली।
बालिका छात्रावास में सुविधाओं का अवलोकन
कामतानाथ दर्शन के बाद राज्यपाल अनुसूचित जनजाति के बच्चों के लिए संचालित रामनाथ आश्रम शाला पहुंचीं। यहां बच्चों से आश्रम शाला में उनकी दिनचर्या और पठन-पाठन की जानकारी ली। बच्चों को सेव और टॉफी भी वितरित कीं। कहा, आप सब बड़े भाग्यशाली हैं कि ऐसे स्थान पर पढऩे का मौका मिल रहा है जहां बड़े-बड़े पेड़, शुद्ध हवा, शुद्ध पानी और शुद्ध विचार हैं। गांवों में इतनी जगह और सुविधाएं नहीं मिलतीं जितनी यहां मिल रही हंै। ध्यान से पढऩा और खेलना तथा ध्यान से भोजन के साथ ही समय पर सोना भी जरूरी है। छात्रावास के बच्चों ने संस्कृत गीत और डम्बल्स की प्रस्तुति भी दी। राज्यपाल ने आश्रम शाला के बालिका छात्रावास में पहुंच कर छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली सुविधाओं का अवलोकन किया।
मंदाकिनी सफाई सतत जारी रहे
मंदाकिनी नदी के तट पर भरतघाट में पुण्य सलिला मंदाकिनी के दर्शन किए। मां मंदाकिनी की शुद्धता और पवित्रता बनाए रखने किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। कहा, मां मंदाकिनी की शुद्धता और पवित्रता बनाए रखने के लिए नदी की साफ -सफाई के प्रयास निरंतर जारी रखने चाहिए। कलेक्टर मुकेश शुक्ला ने मिनी स्मार्ट सिटी चित्रकूट प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए बताया कि यहां शीघ्र की काम प्रारंभ होंगे। इस दौरान राज्यपाल ने भरतघाट में स्थानीय नागरिकों एवं प्रतिनिधियों से भी भेंट किया। स्वच्छता अभियान के प्रति जागरुकता लाए जाने पर जोर दिया।
बच्चों को बांटी टाफी
राज्यपाल ने चित्रकूट नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-6 के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-135 का निरीक्षण किया। महिलाओं और बच्चों को केंद्र द्वारा दी जा रही सेवाओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। आंगनबाड़ी केंद्र में उदिता कार्नर और न्यूट्री कार्नर भी देखा। केंद्र के बच्चों को सेव, केला, संतरा सहित टॉफी एवं बिस्किट का वितरण किया।
नानाजी को श्रद्धासुमन
सियाराम कुटीर पहुंचकर राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख को श्रद्धासुमन अर्पित किए। राम दर्शन जाकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के विभिन्न प्रसंगों का अवलोकन किया। यहां से निकलकर सुरेन्द्रपाल ग्रामोदय विद्यालय की छात्राओं से भी भेंट की।
ग्रामोदय विवि प्रबंध मंडल की बैठक ली
राज्यपाल दोपहर बाद महात्मा गांधी ग्रामोदय विवि पहुंचकर 62 लाख रुपए से नवनिर्मित महिला सुविधा केंद्र भवन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कौशल केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां विभिन्न विभागों की जानकारी लेने के साथ अवलोकन भी किया। इसके बाद विश्वविद्यालय के प्रबंध मंडल की 53वीं बैठक भी ली। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. बीआर नायडू, प्रबंध मंडल के सदस्य डॉ. प्रीतम चन्द्रा दिल्ली, डॉ शिवजीत सिंह जौनपुर, प्रो पुनीता अग्रवाल दिल्ली सहित अन्य मौजूद रहे।
Published on:
26 Apr 2018 11:37 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
