4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शासन की वेबसाइट में मैहर देहात को नहीं मिला थाने का दर्जा

स्मार्ट पुलिसिंग का दावा करने अफसरां की नजर नहीं, थाने के साथ नंबर भी अपडेट करना भूला विभाग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Dheerendra Kumar Gupta

•

Updated: 3 Feb 2020, 11:22 AM IST

Maihar countryside did not get status in the government website

Maihar countryside did not get status in the government website

सतना. कानून का पाठ पढ़ाने वाली खाकी अपने ही महकमे की जानकारी से अनजान है। जब शासन की अधिक्रत वेबसाइट में थानों की संख्या और फोन नंबर सर्च किए गए तो कई दिलचस्प खुलासे सामने आए। थानों की लिस्ट देखने पर मैहर अनुभाग के देहात (नादन) थाना का नाम गायब मिला। वहीं कई थानों के फोन नंबर के आगे डाट-डाट... लिखा मिला। कुछ थानों के जो लैंड लाइन नंबर दर्ज दिखे फोन से लगाने पर वो भी नहीं लग रहे थे। जबकि पुलिस मुख्यालय ने शहर से लेकर ग्रामीण थानों के जिम्मेदारों को सीयूजी नंबर भी जारी किए हैं। लेकिन आज तक ये नंबर एनआइसी की वेबसाइड पर अपडेट नहीं किए गए।
स्मार्ट पुलिसिंग का दावा
आज के हाईटेक युग में पुलिस महकमा कितना गंभीर है इसका अंदाजा एनआइसी की वेबसाइट देखकर लगाया जा सकता है। जबकि पुलिस विभाग के जिम्मेदार दिनभर सोशल मीडिया में स्मार्ट पुलिसिंग का दावा करते हुए छोटी-मोटी कार्रवाईयों का अपडेट देते हैं। व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्वीटर के साथ ईमेल पर आला अफसर अपडेट बने रहते हैं। लेकिन जहां सुधार की जरूरत है वहां पर किसी की नजर नहीं है।
सर्च करने वालों को परेशानी
बता दें कि बड़े अपराधों में कई इंटरनेट यूजर जिले की संबंधित वेबसाइट पर जाकर घटना से संबंधित अपडेट लेते हैं। इसके अलावा चित्रकूट और मैहर जैसे धार्मिक स्थलों में आने जाने वाले भी कई दफा जरूरत पडऩे पर स्थानीय पुलिस से संपर्क करना चाहते हैं। लेकिन जब आधी-अधूरी जानकारी मिलती है तो उपभोक्ता परेशान होकर जिम्मेदारों को कोसते हैं।
वेबसाइट में दर्ज थाने
अमरपाटन, अमदरा, बरौंधा, बदेरा, सिविल लाइन, धारकुंडी, जैतवारा, जसो, कोलगवां, कोठी, सिटी कोतवाली, महिला थाना, मैहर, मझगवां, नागौद, नयागावं, रामनगर, रामपुर बाघेलान, सभापुर, सिंहपुर, यातायात थाना, उचेहरा, ताला, अजाक थाना, कोटर थाना और जीआरपी के उप थाने को थाना बताया गया है। लेकिन दो साल पहले बनने वाले मैहर देहात को वेबसाइट में शामिल नहीं किया गया है।
मैहर देहात को नहीं मिला स्थान
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दो साल पहले 1 अप्रैल को मैहर का देहात (नादन) थाना आस्तिव में आया था। यह थाना कोतवाली मैहर से 14 किमी. दूर अमरपाटन मार्ग पर बना है। बताया जा रहा है कि थाना मैहर देहात की सीमा में 60 गांव जोड़े गए थे। जिसमे मैहर कोतवाली की सीमा अब टमस नदी तक है और इसके बाद मैहर देहात का इलाका शुरू हो जाता है।