17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Migratory Birds: विदेशी बर्ड्स की पसंदीदा जगह है मध्यप्रदेश, अब आप भी मिल सकेंगे इन मेहमानों से

Migratory Birds: हर साल दुनिया भर से हजारों विदेशी पक्षी भारत की ओर अपना रुख करते हैं। बर्फीले मौसम से बचने और अपनी खुराक के लिए वह अपने झुण्ड के साथ अनूकूल माहौल ढूंढते ऊंची उड़ान भरते हैं और पहुंच जाते हैं मध्य प्रदेश, क्योंकि एमपी इनके लिए भी अजब है, सबसे गजब है...

5 min read
Google source verification

सतना

image

Sanjana Kumar

Sep 12, 2024

mp news

Migratory Birds : हर साल दुनिया भर से हजारों विदेशी पक्षी भारत की ओर अपना रुख करते हैं। बर्फीले मौसम से बचने और अपनी खुराक के लिए वह अपने झुण्ड के साथ अनूकूल माहौल ढूंढते ऊंची उड़ान भरते हैं और मीलों लंबे सफर पर निकल पड़ते हैं। भारत में गुजरात के बाद मध्यप्रदेश इन प्रवासी पक्षियों का घर बनने जा रहा है। एमपी के मुकुंदपुर में देश का दूसरा सबसे बड़ा वॉक इन एवियरी (Walk in Aviary) बनाया गया है। 3 करोड़ की लागत से तैयार किए गए 3200 वर्ग फीट के क्षेत्रफल वाले वॉक इन एवियरी में कई विदेशी पक्षियों को देखने का मौका मिलेगा।

व्हाइट टाइगर्स के लिए दुनिया भर में मशहूर मध्य प्रदेश के सतना जिले का मुकुंदपुर अब वॉक इन एवियरी के लिए भी जाना जाएगा। मुकुंदपुर वाइट टाइगर सफारी के डॉ. राजेश तोमर ने बताया इस एवियरी में उनको अनुकूल माहौल देने के लिए कई इंतजाम किए गए हैं। पानी में रहने वाले पक्षियों के लिए वाटर बॉडीज बनाई गई हैं। तो जमीन पर रहने वाले पक्षियों के लिए शेव्ड बनाए गए हैं। वहीं जो पक्षी पेड़ों पर रहना पसंद करते हैं उनके लिए बॉक्स लगाए गए हैं।

मिलिए विदेशी मेहमानों से

मुकुंदपुर में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, और यूरोप के 19 प्रजातियों के 600 से से भी ज्यादा पक्षियों का बसेरा रहता है। गोल्डन फीजेंट, अफ्रीकन ग्रे तोता, लव बर्ड, ग्रैंड एक्लेक्टस समेत कई प्रजातियां यहां आकर समय बिताती है। इन खूबसूरत पक्षियों को देखकर खुश हो जाएंगे आप…

गोल्डन फीजेंट

गोल्डन फीजेंट को चाइनीज फीजेंट के नाम से भी जाना जाता है। ये अपने रंग-बिरंगे पंखों और लंबी पूंछ के लिए जाने जाते हैं। ये ज्यादातर चीन, नेपाल और भूटान के पहाड़ी इलाकों में पाए जाते हैं। गोल्डन फीजेंट एक जंगली पक्षी है और इन्हें जमीन पर रहना ज्यादा पसंद है।

अफ्रीकन ग्रे तोता

इंसानों जैसे व्यवहार रखने वाले अफ्रीकन ग्रे तोता काफी मिलनसार होते हैं। शोध में पाया गया है कि ये इंसानों की तरह ही मदद करना चाहते हैं। इनकी कीमत 50 हजार के लगभग होती है।

लव बर्ड

लव बर्ड्स काफी लोकप्रिय है। इन्हें लोग अपने घरों में पालना ज्यादा पसंद करते हैं। 10 से 12 साल तक जीने वाले ये लव बर्ड्स मूलरूप से अफ्रीका के हैं। लव बर्ड्स की भी कई उपप्रजातियां पाई जाती हैं जो, अलग-अलग रंगों में दिखाई देती है।

ग्रैंड एक्लेक्टस

ग्रैंड एक्लेक्टस अपने नर और मादा के अलग-अलग रंगों के लिए काफी लोकप्रिय हैं। इनमें नर तोते का रंग ब्राइट ग्रीन और मादा तोते का रंग लाल, जमुनी, और नीला होता है। ये ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में पाए जाते हैं।

बुड़गेरीगर

छोटे आकर वाले ये पक्षी ऑस्ट्रेलिया के सूखे इलाके में पाए जाते हैं। इनकी उम्र 5 से 8 साल होती है। यह शब्दों की नकल भी कर लेते है।

रेनबो लोरिकेट

अपने आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाने वाले ये पक्षी बेहद खूबसूरत होते हैं। ये भी ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण भागों के साथ ही साथ पूर्वी समुंद्री तट पर पाए जाते हैं।

सन कॉन्योर

लव बर्ड्स के ही तरह सन कॉन्योर पक्षी भी बेहद खूबसूरत होते है और जोड़ें में रहना ज्यादा पसंद करते है। पहले ये अमेरिका में बेहद आम थे लेकिन वर्तमान समय में ये रेयर हो गए है। कहा जाता है की ये शोर करना पसंद करते है।

ब्लैक स्वान

ब्लैक स्वान ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण पश्चिमी इलाकों में मिलने वाली हंस की एक जाती है। इसका शरीर काला और चोंच लाल रंग की होती है। यह बदलते मौसम के साथ अपना घर बदलते रहते है।

ब्लू गोल्ड मकाउ

ब्लू गोल्ड मकाउ दक्षिण अमेरिका में वेनेजुएला से लेकर ब्राजील, बोलीविया, कोलंबिया और पैराग्वे तक आम हैं। वे मध्य अमेरिका में पनामा तक ही सीमित हैं। इन्हे लोगों का ध्यान खींचना काफी पसंद है। इसके लिए ये खूब चिल्लाते है।

कॉकटेल

मिलनसार और चंचल नेचर वाले इन ऑस्ट्रलियाई पक्षियों को लोग पालना बहुत पसंद करते है। हालाँकि ये काफी शांत होते है लेकिन ये लोगों से बहुत जल्दी घुलमिल जाते है। ग्रे रंग के ये पक्षी छोटे आकर के होते है।

डायमंड डव

ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले सबसे छोटे कबूतरों में से एक डायमंड डव आसानी से मिल जाते हैं। ज्यादातर जमीन पर रहने वाले ये कबूतर अपनी डगमगाती चाल से लोगों का ध्यान खूब खींचते हैं।

कैरोलिना

कैरोलिना एक खतरनाक पक्षी है। चमकीले रंग का यह पक्षी पहले पूर्वी यूएस, मिडवेस्ट और ग्रेट प्लेन्स के हिस्से में रहा करते थे। लेकिन बढ़ते शिकार के चलते इन्हें अपना स्थान बदलना पड़ा।

फिंच

ऑस्ट्रेलिया और ध्रुवीय क्षेत्रों को छोड़कर दुनिया भर में पाए जाने वाले ये प्यारे पक्षी गौरैया प्रजाति के ही हैं। इन्हे घरों में रहना ज्यादा पसंद है।

लेडी एमहर्स्ट

संबंधित खबरें

लेडी एमहर्स्ट की खास बात यह है कि ये दिन में जमीन पर और रात में पेड़ों पर रहना पसंद करते हैं। इसके नर की लम्बाई 40 से 45 इंच होती है।