
MP election 2018 news: Maihar FST caught 244 blankets
सतना। कलेक्टर की फटकार के बाद शनिवार को एफएसटी टीमें पूरी तरह से सक्रिय नजर आईं और अपनी उपस्थिति दर्ज कराने हर जांच कार्यवाही की फोटो भी वाट्सअप में शेयर की गईं। इस दौरान मैहर एफएसटी को एक बड़ी सफलता मिली और उसने एक आटो में ले जाए जा रहे 244 कंबल जब्त कर लिये। कंबल मालिक इस संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
उधर सतना विधानसभा की बाबूपुर एसएसटी ने एक पिकअप में लाई जा रही शराब की खेप को जब्त किया है। हालांकि उस वक्त मौजूदा कागजातों के हिसाब से दस्तावेज सही नहीं थे। लेकिन बताया जा रहा है कि अधिकारों की बात कहते हुए आबकारी विभाग ने उसकी समय सीमा बढ़ा दी है।
इसको लेकर निर्वाचन अमले और आबकारी में ठन गई है। निर्वाचन अमले का कहना है कि आबकारी महकमा समय बढ़ाने का काम तब कर सकता है जब उसे पूर्व में सूचित किया गया होता। पकड़े जाने के बाद समय बढ़ाना मान्य नहीं होगा। बहरहाल मामला निर्णय के लिये जिला निर्वाचन अधिकारी के पास जाएगा।
आमातार रोड पर भ्रमण
मिली जानकारी के अनुसार मैहर एसएसटी टीम क्रमांक-2 जब आमातार रोड पर भ्रमण पर थी तभी उसे एक बिना नंबर के आटो में काफी संख्या में चद्दर लदे मिले। रोक कर जब उससे पूछताछ की गई और आटो सहित कंबल के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया तो वह नहीं कर सका। पूछताछ में एफएसटी टीम को यह पुख्ता हो गया है कि ये कंबल मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से वितरण के लिये ले जाए जा रहे थे। वाहन चालक का नाम शिवकुमार चौधरी बताया जा रहा है।
बसपा प्रत्याशी के परिजन बंटवा रहे शराब
रैगांव से बसपा प्रत्याशी ऊषा चौधरी के परिजनों द्वारा राजेन्द्र नगर में शराब बांटे जाने की शिकायत सी-विजिल के माध्यम से प्राप्त हुई है। इस बारे में शिकायतकर्ता ने सिविजिल के माध्यम से मौके के फोटोग्राफ भी भेजे हैं। इस मामले में अब आरओ ने एफएसटी टीम को मौके पर रवाना कर दिया है।
चौकी में खड़ी कराई गई शराब से लदी पिकअप
देर शाम बाबूपुर चेक पोस्ट पर एक पिकअप को जब रोक कर जांच की जा रही थी उसमें भारी मात्रा में शराब लदी पाई गई। पूछताछ के शराब परिवहन के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जा सके। चालक ने शराब कोटर की ओर ले जाना बाताते हुए शराब ठेकेदार की शराब होना बताया। लेकिन जांच में यह पता चला कि उसकी अवधि नहीं है।
आबकारी विभाग से प्रतिवेदन तलब
सूचना जब आरओ पीएस त्रिपाठी को दी गई तो उन्होंने वाहन क्रमांक एमपी 19 जीए 3210 को बाबूपुर चौकी में खड़ा करवाते हुए आबकारी विभाग से प्रतिवेदन तलब किया है। वहीं सूत्रों का कहना है कि आबकारी विभाग ने ठेकेदार के पक्ष में दस्तावेजों में समय बढ़ा दिया है और यह समय बढ़ाने की कार्यवाही वाहन पकड़े जाने के बाद की गई है।
Published on:
04 Nov 2018 12:09 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
