11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP election 2018: पगडंडी को बनाया बस रूट, केंद्र तक पहुंचना मुश्किल, सेक्टर अधिकारियों ने बैठक में उठाई समस्या

जिला निर्वाचन अधिकारी ने आरओ की ली क्लास

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Oct 26, 2018

MP election 2018: Sector officials meeting in satna Collectorate

MP election 2018: Sector officials meeting in satna Collectorate

सतना। विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान दलों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने की लचर व्यवस्था भी सामने आई है। सेक्टर अधिकारियों ने यह खुलासा किया है कि पगडंडी को भी बस का रूट तय कर दिया गया है। कई मतदान केंद्र ऐसे भी सामने आए जहां बसें बिल्कुल नहीं पहुंच सकती हैं।

वहां भी बसों से मतदान दल भेजने की व्यवस्था तय कर दी गई है। यह जानकारी सामने आते ही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश शुक्ला ने आरओ पर नाराजगी जताई तो एसएलआर को भी फटकार लगाई है।

दो पालियों में बैठक
दो पालियों में सेक्टर अधिकारियों और आरओ की ली गई बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने चित्रकूट विधानसभा की समीक्षा शुरू की तो सेक्टर अधिकारी ने घाटी के नीचे के मतदान केंद्र चुआ के बारे में बताया कि केंद्र तक जाने का काफी संकरा रास्ता है। ऐसे में वहां बस नहीं जा सकेगी। लेकिन रूट पर बस आवंटित कर दी गई है। कोनैता नयागांव में भी रास्ते की समस्या है पर बस आवंटित है। मुडिय़ादेव में सड़क बन रही है। वहां भी वाहन जाने की समस्या है। कई अन्य मतदान केंद्रों के भी ऐसे ही हालात हैं। यह सुनते ही कलेक्टर भड़क गए।

क्षेत्र में जाइए और स्थितियां देखिए
आरओ से सवाल जवाब शुरू कर दिया। जवाब मिला कि दिखवाते हैं। इस पर कलेक्टर ने कहा कि आप करते क्या हैं। क्षेत्र में जाइए और स्थितियां देखिए। इसके बाद सभी आरओ को कहा कि अगले दिन सभी सेक्टर अधिकारियों, जनपद सीइओ, आरईएस के लोगों को बैठाकर रास्तों को मोटरेबल करें। एसएलआर को फटकार लगाते हुए कहा कि टेबल में मैप देख कर रूट पर वाहन तय कर दिए। फील्ड की स्थिति तक नहीं देखी। सभी संबंधित व्यवस्थाएं चेक करें और उपयुक्त वाहन रूट पर लगाएं।

मैहर एसडीएम पर भी नाराज
दूसरी पाली की बैठक में रूट पर दिए वाहनों की समस्या सामने आई। मैहर में लगभग 10 सेक्टर अधिकारियों ने बताया कि सड़कें काफी खराब हैं और बसें नहीं जा पाएंगी। कुछ स्थानों पर पगडंडी है वहां भी बस दी जा रही है। इस पर मैहर एसडीएम पर नाराज हुए और कहा कि आप मैनेज नहीं कर पा रहे हैं। अगले दिन संबंधित अधिकारियों की बैठक लें और सड़कें दुरुस्त कराएं। आरओ को अपने क्षेत्र की सड़कें मोटरेबल कराने के निर्देश दिए।

इन अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करें
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों में पहुंच मार्ग की समस्या, शौचालय, रैम्प, पुताई, विद्युत की समस्या आदि को तत्काल प्रभाव से सुधारने के निर्देश दिए। सेक्टर अधिकारियों को कहा कि इसके बाद मुआयना कर मतदान केन्द्रों की ओके रिपोर्ट दें। सेक्टरों में मतदाता जागरूकता की चौपाल लगाएं। जिन मतदान केन्द्रों में एक दरवाजा है, उन मतदान केन्द्रों में एक और दरवाजा कर एक सप्ताह के अंदर ओके रिपोर्ट निर्वाचन कार्यालय को दें।

बंद करो ड्यूटी चेंज करना
बैठक में यह जानकारी सामने आई कि एसएलआर द्वारा अभी भी लोगों की ड्यूटी चेंज के आदेश जारी किए जा रहे हैं। कलेक्टर ने कहा कि अब बंद कर दो ड्यूटी चेंज करना] जो जहां है वहीं काम करेगा। सेक्टर नंबरिंग को लेकर भी नाराज हुए। एसएलआर से पूछा कि पहले भी कभी चुनाव का काम किए हो। नंबरिंग हर विस की १ से होती है।

शहर और दूरदराज का बराबर डीजल
सेक्टर अधिकारियों ने शिकायत करते हुए बताया कि न समय पर गाड़ी मिल रही है और न ही डीजल। यह बताया गया कि शहर के पास भी 30 लीटर दिया जा रहा है और जिसे दूर 300 किमी. का रूट तय करना है उसे भी 30 लीटर डीजल दे रहे हैं। कलेक्टर एसएलआर गोविंद सोनी पर भड़के। कहा कि आपकी कोई तैयारी नहीं है।