29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Funny Video : खत्म, टाटा, बाय-बाय की आवाज आते ही उड़ गई ‘नेता जी की गर्दन’

नारायण त्रिपाठी का कट आउट पटाखे से उड़ाने का वीडियो वायरल। बोला जा रहा- 'खत्म-टाटा-बाय-बाय-गया...', समर्थकों में नाराजगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 Dec 2023, 4:34 PM IST

Funny Video

Funny Video : खत्म, टाटा, बाय-बाय की आवाज आते ही उड़ गई 'नेता जी की गर्दन'

सतना/मैहर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश की सत्ता में वापसी की है। हालांकि, चुनाव से पहले में दोनों शीर्ष दलों के नेताओं में नाराजगी नजर आई थी, जिसके चलते कई नेताओं ने अपना दल बदल लिया था। भाजपा में भी चुनाव से पहले कई नेताओं ने कांग्रेस, आप और अन्य पार्टियों में शरण ली थी। हालांकि, इनमें कई नेताओं की पाला बदली से उनसे जुड़े कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी देखी गई थी, जिसका गुस्सा अब फूटना शुरु हो गया है। वहीं चुनाव के बाद ऐसी ही नाराजगी से जुड़ा एक वीडियो प्रदेश के मैहर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


पिछले दिनों सतना जिले से अलग होकर नया जिला बना मैहर की मैहर विधानसभा से भाजपा से बगावत कर नई पार्टी बनाकर चुनावी मैदान में उतरे पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी के चुनाव में हारने के बाद उनके कट आउट को अज्ञात लोगों ने पटाखा लगा कर उड़ा दिया। यही नहीं बदमाशों ने इस घटना का एक वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें खत्म, टाटा, बाय-बाय जैसे शब्द भी हैं। हालांकि, अब वीडियो वायरल होने के बाद नारायण त्रिपाठी के समर्थकों में इस तरह का कृत्य करने वालों के खिलाफ भारी आक्रोश है।

यह भी पढ़ें- गलत निकली पंडोखर सरकार की भविष्यवाणी, धरी रह गई नरोत्तम और पटवारी की प्रचंड जीत


वायरल हुआ वीडियो

नारायण त्रिपाठी के समर्थक मैहर के देवी की चौकी स्थित बंधा बैरिया के पास एकत्रित हो गए। जहां पर आरोपियों को चिन्हित का गिरफ्तारी की मांग करने लगे। हंगामा स्थल पर दलबल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में अशांति फैलाने, सामाजिक विद्वेष फैलाने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। फिलहाल वीडियो कबका है इसकी जांच की जा रही है।