29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गलत निकली पंडोखर सरकार की भविष्यवाणी, धरी रह गई नरोत्तम और पटवारी की प्रचंड जीत

भाजपा के नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस के जीतू पटवारी इस बार का चुनाव बेहद कॉन्फिडेंटल होकर लड़ रहे थे। दोनों के कॉन्फिडेंस की वजह कहीं न कहीं जाने माने पीठाधीश्वर पंडोखर सरकार द्वारा की गई उनकी प्रचंड जीत की भविष्यवाणी भी थी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 4 Dec 2023, 10:40 PM IST

news

गलत निकली पंडोखर सरकार की भविष्यवाणी, धरी रह गई नरोत्तम और पटवारी की प्रचंड जीत

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। 3 दिसंबर को हुई मतगणना में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है। इस बार चुनाव में भाजपा की ऐसी आंधी चली, जिसमें कांग्रेस के कई दिग्गजों की जमी जमाई जमीन तक उखड़ गई। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश की जनता ने भाजपा के भी कई दिग्गजों को सत्ता से बाहर कर दिया है। कांग्रेस के दिग्गजों में डॉ. गोविंद सिंह, पीसी शर्मा, सज्जन वर्मा, लक्ष्मण सिंह समेत कई नाम शामिल हैं। वहीं भाजपा के दिग्गजों में कमल पटेल, इमरती देवी, फग्गन सिंह कुलस्ते, गणेश सिंह, गौरीशंकर बिसैन जैसे कई नेताओं के नाम शामिल हैं। इन्हीं दिग्गजों में कांग्रेस से एक नाम है जीतू पटवारी तो वहीं भाजपा से एक नाम है नरोत्तम मिश्रा, जिन्हें इस बार के विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है।


खास बात ये है कि पिछले सत्र की भाजपा सरकार में गृहमंत्री रहे डॉ. नरोत्तम मिश्रा अपने गढ़ वाली सीट से और कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे जीतू पटवारी 2023 का विधानसभा चुनाव बेहद कॉन्फिडेंटल होकर लड़ रहे थे। दोनों ही नेताओं के कॉन्फिडेंस की वजह पहली तो पक्की सीट और दूसरी कहीं न कहीं जाने माने पीठाधीश्वर पंडोखर सरकार द्वारा की गई दोनों की प्रचंड जीत की भविष्यवाणी भी थी।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया राजभवन आकर खुद अपने मुंह पर पोतेंगे कालिख, बड़ा दावा करके फंसे

नरोत्तम मिश्रा को लेकर गलत भविष्यवाणी

दरअसल, पीठाधीश्वर पंडोखर सरकार ने चुनाव से पहले डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा को लेकर बड़ी भविष्यवाणी करते हुए दावा किया था कि नरोत्तम अपने गढ़ वाली सीट दतिया से 100 फीसदी चुनाव जीतेंगे। यानी 2023 के चुनाव में उनके प्रतिद्वंदी को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। लेकिन यहां चुनावी नतीजे पंडोखर सरकार की भविष्यवाणी से उलट ही सामने आए हैं। भाजपा और नरोत्तम के गढ़ वाली दतिया विधानसभा सीट पर कद्दावर भाजपा नेता को शिकस्त का सामना करना पड़ा है और उनके उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने उन्हें 7742 वोटों से शिकस्त दी है।

यह भी पढ़ें- पंडोखर सरकार ने कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, बताया- जीतेंगे या हारेंगे


जीतू पटवारी को लेकर गलत भविष्यवाणी

इससे पहले पीठाधीश्वर पंडोखर सरकार ने जीतू पटवारी की जीत को लेकर भी ऐसी ही भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि जीतू न सिर्फ 2023 का चुनाव जीतेंगे, बल्कि 40 हजार वोटों से प्रचंड जीत दर्ज करेंगे। लेकिन चुनावी नतीजे पंडोखर सरकार की भविष्यवाणी से एकदम विपरीत निकले। जीतू पटवारी अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के मधु वर्मा से 35522 वोटों से हारे हैं। हकीकत में इसे प्रचंड हार कहना गलत नहीं होगा। बता दें कि, राऊ सीट जीतकर विधायक चुने गए भाजपा के मधु वर्मा को कुल 1,51,672 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस के जीतू पटवारी को 1,16,150 वोट हासिल हुए हैं। इस तरह हार-जीत का अंतर 35,522 वोट रहा।

यह भी पढ़ें- चुनाव में उतरीं एक्ट्रेस चाहत पाण्डेय की जमानत जब्त, डांस वीडियो वायरल होने से हुई थीं चर्चित


पंडोखर सरकार की ये भविष्यवाणी भी झूठी रही

आपको बता दें कि पंडोखर सरकार ने सिर्फ कांग्रेस के जीतू पटवारी की ही प्रचंड जीत का दावा नहीं किया था, बल्कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने का भी दावा किया था। उन्होंने बाकायदा पर्चा लिखते हुए बताया था कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी। हालांकि भविष्यवाणी इतनी उलट साबित हुई कि दोनों राज्यों से ही कांग्रेस की बुरी तरह हार हुई और बीजेपी पूर्ण बहुमत से सत्ता में आ गई।

बड़ी खबरें

View All

भोपाल

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग