29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया राजभवन आकर खुद अपने मुंह पर पोतेंगे कालिख, बड़ा दावा करके फंसे

राजभवन के सामने अपने ही हाथों से खुद मुंह काला करेंगे भांडेर से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दतिया

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 4 Dec 2023, 6:52 PM IST

news

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया राजभवन आकर खुद अपने मुंह पर पोतेंगे कालिख, बड़ा दावा करके फंसे

मध्य प्रदेश में रविवार 3 दिसंबर 2023 को विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 230 में से 163 लीटें जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई है। लेकिन मतगणना से पहले चुनाव परिणामों में भाजपा को लेकर बड़ा दावा कर बैठे कांग्रेस के दिग्गज नेता और दतिया जिले की भांडेर विधानसभा से चुनाव जीतकर दोबारा विधायक चुने गए फूल सिंह बरैया अब अपने ही दावे के कारण बुरी तरह फंस गए हैं। अब अपने दावे के मुताबिक उन्हें राजधानी भोपाल में राजभवन पहुंचकर अपने खुद अपने हाथों से अपने चेहरे पर कालिख पोतनी पड़ेगी।


बताया जा रहा है कि विधायक बरैया का दावा पूरा न होने पर अब वो भोपाल में राजभवन के बाहर मीडिया के सामने खुद अपने चेहरे पर अपने हाथों से कालिख लगाएंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले मीडिया के सामने ये दावा किया था कि 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की 230 सीटों में से 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी। उन्होंने खुद ये भी दावा किया था कि अगर भाजपा इस चुनाव में 50 से ज्यादा सीटें जीत लेगी तो वो राजधानी भोपाल में राजभवन के बाहर खड़े होकर अपने हाथों से अपना मुंह काला करेंगे।

यह भी पढ़ें- MP Election Result Live Update : मध्य प्रदेश में कांग्रेस के ये दिग्गज नहीं जीत पाए अपनी सीट, मिली करारी हार


विधानसभा चुनाव जीते फूल सिंह बरैया

3 दिसंबर को मतगणना के दौरान भले ही उन्होंने भाजपा प्रत्याशी घनश्याम पिरौनियां को भारी मतों से हराकर भांडेर सीट से विधानसभा के सदस्य चुने गए हैं। बावजूद इसके प्रदेश में भाजपा की स्पष्ट बहुमत से सरकार बनी है। लिहाजा 50 सीटें तो दूर भाजपा ने इस चुनाव में 163 सीटें जीती हैं।


छात्र ने फोन कर पूछा सवाल

मतगणना के अगले ही दिन सोमवार की सुबह क्षेत्र के एक छात्र दीपांशु गुर्जर ने कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया को कॉल करते हुए पहले जीत की बधाई दी, फिर विदायक फूल सिंह को उनके द्वारा की गई प्रतिज्ञा याद दिलाते हुए कहा कि वे कब अपने चेहरे पर कालिख पोत रहे हैं। इस पर फूल सिंह बरैया ने तैश में आने के बजाए बड़े ही सहज ढंग से जवाब दिया कि 'कल या परसों में वो इस काम को अंजाम देंगे।'

यह भी पढ़ें- MP Election Result Live Update : मध्य प्रदेश में चली भाजपा की लहर, फिर भी चुनाव हार गए ये दिग्गज


भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलते ही वायरल हुआ वीडियो

भाण्डेर से नव निर्वाचित कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि 2023 के चुनाव में अगर भाजपा के 50 विधायक भी जीत जाएंगे तो वो राजभवन के बाहर अपने हाथों से अपना मुंह काला करेंगे। उन्होंने वीडियो में ये भी कहा कि ये उनकी प्रतिज्ञा है। इस पर मीडिया कर्मी ने उनसे सवाल भी किया कि अगर सचमुच भाजपा 50 से ज्यादा सीटें जीत लेती है तो आप रिजल्ट के बाद मिल जाएंगे। इसपर जवाब देते हुए फूल सिंह बरैया ने कहा 'अरे.. मैं तो रहूंगा ही, मैं नहीं रहूंगा तो कौन रहेगा।' मीडिया कर्मी के ये कहने पर कि 'मीडिया ढूंडेगी आपको।' जवाब में फूल सिंह बरैया ने कहा 'मीडिया ढूंडेगी मैं मीडिया के घर पर ही चला जाउंगा, जहां कहोगे वहां आ जाउंगा।' फिलहाल 25 सेकंड का ये वीडियो मतगणना के रूझान सामने आते समय ही वायरल होने लगा था।