29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP Election Result Live Update : मध्य प्रदेश में कांग्रेस के ये दिग्गज नहीं जीत पाए अपनी सीट, मिली करारी हार

बीजेपी की आंधी में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता तक उड़ गए हैं। कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा, दीपक जोशी, जीतू पटवारी, लक्ष्मण सिंह, कुणाल चौधरी, हुकुम सिंह कराड़ा, लक्ष्मण सिंह, संजय शुक्ला जैसे दिग्गज चुनाव हार गए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 3 Dec 2023, 9:41 PM IST

MP Election Result Live Update

MP Election Result Live Update : मध्य प्रदेश में कांग्रेस के ये दिग्गज नहीं जीत पाए अपनी सीट, मिली करारी हार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम स्पष्ट हो गए हैं। इसी के साथ ये भी तय हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर प्रदेश की सत्ता में आ गई है। हालांकि, इस बार के चुनाव में बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं। आलम ये है कि कई दिग्गज नेता अपने गढ़ वाली सीटों तक पर चुनाव हार गए हैं। ऐसे में अगर बात करें कांग्रेस की तो वैसे ही पार्टी ने इस बार के चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन पार्टी को बड़ा झटका दिग्गज नेताओं के चुनाव हारने से लगा है। आइये जानते हैं कांग्रेस के कौनसे दिग्गज नेता हैं जिन्हें हार का सामना करना पड़ा है।


सोनकच्छ से हारे सज्जन सिंह वर्मा

सोनकच्छ विधानसभा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता सज्जन सिंह वर्मा चुनाव हार गए हैं। उन्हें बीजेपी के डॉ राजेश सोनकर ने चुनाव हराया है। बीजेपी के सोनकर को 108869 वोट मिले हैं। उन्होंने 25 हजार वोटों से जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस के सज्जन सिंह वर्मा को 83432 वोट मिले हैं। यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। गौरतलब है कि सज्जन सिंह वर्मा पूर्व सीएम कमलनाथ के करीबी रहे हैं। वह अपने बयान को लेकर हमेशा चर्चा में रहते थे। सज्जन सिंह वर्मा की हार कांग्रेस को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

यह भी पढ़ें- MP Election Result Live Update : मध्य प्रदेश में चली भाजपा की लहर, फिर भी चुनाव हार गए ये दिग्गज


खातेगांव से हारे दीपक जोशी

कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी चुनाव हार गए हैं। दीपक जोशी पहले बीजेपी में थे। चुनाव से पहले उन्होंने पाला बदल लिया था। कांग्रेस ने दीपक जोशी को खातेगांव से उम्मीदवार बनाया था। उन्हें 86087 वोट मिले थे, दीपक जोशी 12542 वोटों से हारे हैं। वहीं, बीजेपी के आशीष गोविंद शर्मा ने यहां जीत हासिल की है। आशीष गोविंद शर्मा को 98629 वोट मिले हैं।

चाचौड़ा से हारे लक्ष्मण सिंह

चाचौड़ा सीट से चुनावी मैदान में उतरें इसी सीट से मौजूदा विधायक और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को भी अपनी गढ़ वाली सीट पर करारी हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा की प्रियंका पेंची ने लक्ष्मण सिंह को 50 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव हरा दिया है।

यह भी पढ़ें- MP election result Live : करैरा में बड़ा उलटफेर, 16 राउंड पीछे रहने के बाद आखिरी 4 राउंड में जीती भाजपा


राऊ से हारे जीतू पटवारी

कांग्रेस के कद्दावर नेता और लगातार दो बार विधायक और कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे जीतू पटवारी को इस बार हार का सामना करना पड़ा है। वो जीत की हैट्रिक लगाने से चूक गए। बीजेपी प्रत्याशी मधु वर्मा ने राऊ में कांग्रेस का किला जीत लिया है। आखिरी 20वें राउंड की वोटिंग के बाद मधु वर्मा 150107 वोटों के साथ पहले नंबर पर रहे। जबकि, जीतू पटवारी को 114618 वोट मिले। वो 35489 वोटों से चुनाव हारे हैं। कांग्रेस के फायरब्रांड नेता और कमलनाथ सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे पटवारी और उनके समर्थक उनकी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त थे। जीतू 2013 में पहली बार विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2018 में भी वो चुनाव लड़े और जीते भी। 2023 के चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें प्रचार अभियान समिति का सह-अध्यक्ष बनाया था। लेकिन, सामने आए हालिया नतीजों के तहत उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है।


खबर अपडेट हो रही है...

बड़ी खबरें

View All

भोपाल

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग