29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव में उतरीं एक्ट्रेस चाहत पाण्डेय की जमानत जब्त, डांस वीडियो वायरल होने से हुई थीं चर्चित

मतदान के बाद डांस करते हुए दमोह सीट से आप प्रत्याशी चाहत पांडेय का वीडियो सामने वायरल हुआ था, जिसके बाद वो खासा चर्चा में आई थी, जाने उन्हें कितने वोट मिले।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दमोह

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 4 Dec 2023, 7:59 PM IST

news

चुनाव में उतरीं एक्ट्रेस चाहत पाण्डेय की जमानत जब्त, डांस वीडियो वायरल होने से हुई थीं चर्चित

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे घोषित हो चुके हैं। रविवार को मतगणना में भारतीय जनता पार्टी ने 230 में से 163 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल करके सत्ता में वापसी की है। भाजपा के अलावा कांग्रेस ने 66 और भारत आदिवासी पार्टी ने 1 सीट पर जीत दर्ज की है। हालांकि इस बार चुनाव में कुछ ऐसी सीटें भी थीं जिनपर खड़े प्रत्याशी काफी सुर्खियों में रहे, बावजूद इसके जनता ने उन्हें नकार दिया। उन्हीं में से एक आम आदमी पार्टी के टिकट से दमोह विधानसभा से चुनावी मैदान में उतरीं एक्ट्रेस चाहत पाण्डेय भी हैं जो मतदान के दिनों में तो काफी चर्चा में रहीं, लेकिन जब नतीजे सामने आए तो चुनाव जीतना तो दूर उनकी जमानत तक जब्त हो गई।

आम आदमी पार्टी के टिकट पर दमोह विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरीं टीवी अदाकारा चाहत पाण्डेय चुनाव प्रचार के दौर में खासा चर्चा में रहीं। हालांकि इस सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस विधायक अजय टंडन और भाजपा के जयंत मलैया के बीच था, लेकिन प्रचार दोनों दिग्गज नेताओं से ज्यादा चर्चा हमेशा अदाकारा चाहत पाण्डेय की होती रही। चाहत पाण्डेय की चर्चाएं देख कर कई लोगों ने तो ये तक मानना शुरु कर दिया था कि चाहत पाण्डेय दोनों दिग्गजों को चुनाव में हरा सकती हैं। याद हो कि चुनाव प्रचार के साथ साथ हीलही में एक्ट्रेस चाहत पाण्डेय हालही में उनके द्वारा किए गए एक डांस वीडियो के वायरल पर चर्चा में आई थीं।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया राजभवन आकर खुद अपने मुंह पर पोतेंगे कालिख, बड़ा दावा करके फंसे


चाहत पाण्डेय की जमानत जब्त

हालांकि हालही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों पर गौर करें तो 12 लाख इंस्टाग्राम फॉलोवर वाली आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी चाहत पाण्डेय को क्षेत्र के मतदाताओं ने सिर्फ 2,292 वोट ही दिए। हालात ये रहे कि उनकी जमानत तक जब्त हो गई। पांडेय ने इसी साल जून के महीने में आम आदमी पार्टी ज्वॉइन की थी, जिसके बाद उन्हें पार्टी ने प्रदेश की चर्चित सीटों में से एक दमोह विधानसभा से टिकट देकर मैदान में उतारा।


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डांस

विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद जहां एक तरफ सभी को चुनाव परिणाम का इंतजार था और सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के दावे करते नजर आ रहे थे। वहीं दूसरी तरफ आप प्रत्याशी चाहत पाण्डेय को हार-जीत का कोई लोड नहीं था, क्योंकि चाहत पाण्डेय का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था, जिसमें चाहत पांडेय जबरदस्त डांस करती दिख रही थीं। वीडियो में सारा अली खान की फिल्म सिंबा के गाने 'लड़की आंख मारे' के गाने पर डांस कर रही थीं। बता दें कि, हालांकि अभी भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं।


कौन हैं चाहत पाण्डेय ?

बता दें कि चाहत पाण्डेय दमोह जिले की रहने वाली हैं। वो टीवी एक्ट्रेस के रूप में काम कर चुकी हैं। पढ़ाई खत्म करने के बाद चाहत पांडेय ने इंदौर से एक्टिंग की पढ़ाई की। उन्होंने तेनालीरामन, राधा कृष्णन, सावधान इंडिया, नागिन-2, दुर्गा-माता की छाया, अलादीन और क्राइम पेट्रोल सहित कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं। फिलहाल वो टीवी शो 'नथ जेवर या जंजीर' में महुआ का किरदार निभाती दिख रही हैं।


चुनाव जीते जयंत मलैया

ये भी जान ले कि दमोह से बीजेपी के जयंत मलैया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अजय कुमार टंडन को 51,628 वोटों से हराकर चुनाव जीता है। बीजेपी प्रत्याशी को 1, 11, 449 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी ने 59, 821 वोट प्राप्त हुए। दमोह जिले में कुल 4 विधानसभा सीटें हैं। इसमें पथरिया, दमोह, जबेरा और हट्टा विधानसभा सीट शामिल है। इसमें बीजेपी को सभी चारों सीटों पर जीत हासिल हुई है।