
ऐसे रोकें गूगल को लोकेशन ट्रैक करने से
सतना. आज हर कोई गूगल इस्तेमाल कर रहा है। शायद ही इसके इस्तेमाल के बिना किसी का दिन गुजरता हो। इसी के चलते हर पल गूगल हमारे लोकेशन को ट्रैक करता है। जो जानकार है वह सेटिंग पर जाकर लोकेशन ऑफ भी कर देते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि अगर आप अपनी लोकेशन सेटिंग्स को ऑफ कर देते हैं तब भी गूगल आपको ट्रैक करते हैं। यह बात एक समाचार एजेंसी की जांच में सामने आई है। इसमें पता चला है कि एंड्रायड फोन व आईफोन में गूगल की कई ऐसी सेवाएं हैं, जो पर्सनल सेटिंग्स का इस्तेमाल करने के बाद भी आप की लोकेशन का रिकॉर्ड रखते हैं । इसका मतलब यह हुआ कि यदि आपकी लोकेशन सेटिंग बंद भी है तो भी गूगल आप पर नजर रखता है। ऐसे में यदि आप अपनी लोकेशन को गुप्त रखना चाहते हैं तो इन बातों को ध्यान में रखकर आप अपनी लोकेशन को गूगल से छिपा से सकते हैं।
वेब ब्राउजर मोबाइल या डेस्कटॉप
सबसे पहले ब्राउजर में माय अकाउंट डॉट गूगल डॉट काम को ओपन करें। फि र अपने जीमेल अकाउंट से लॉगिन करें। यहां पर पर्सनल इन्फो एंड प्राइवेसी पर जाएं। व गो टू एक्टिविटी पर क्लिक करें । यहां पर बाईं तरफ के नेविगेशन बार में एक्टिविटी कंट्रोल पर क्लिक करें। यहां आपको वेब एंड एेप एक्टिविटीज मिलेगा । आप इसे ऑफ कर देना। यहां नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर लोकेशन हिस्ट्री को भी ऑफ कर दें । हालांकि जब आप इसे ऑफ करेंगे तो गूगल वार्निंग देगा कि इससे कुछ सर्विसेस कम करना बंद कर देंगे।
एप्पल आईओएस डिवाइस
सबसे पहले गूगल अकाउंट पर टैप करें। यहां पर आप मैनेज और गूगल अकाउंट पर टैप करें। फि र पर्सनल इंफो एंड प्राइवेसी पर जाएं । फि र स्क्रॉल कर माय एक्टिविटी पर जाएं। फि र बाएं तरफ वाली नेविगेशन बार में जाकर एक्टिविटी कंट्रोल पर क्लिक करें। जहां आपको वेट एंड एक्टिविटी दिखाई देगा। उसे ऑफ कर दें। फि र नीचे लोकेशन हिस्ट्री मिलेगी इसे भी ऑफ कर दें।
एंड्रायड डिवाइस
सबसे पहले सेटिंग्स में जाएं। वहां पर गूगल अकाउंट इंफो सिक्योरिटी एंड पर्सनलाइजेशन में जाएं। यहां पर डाटा एंड पर्सनलाइजेशन पर टैप करें। आपको वेब एंड एक्टिविटी मिलेगा। इसे ऑफ कर दें। फि र नीचे की तरफ स्क्रॉल करते हुए लोकेशन हिस्ट्री मिलेगी। इसे ऑफ कर दें। ध्यान रहे कुछ एंड्रायड डिवाइसेस में यह सेटिंग कुछ अलग भी हो सकती है। पर गूगल को अपनी लोकेशन को सर्च करने से रोका जा सकता है।
Published on:
30 Aug 2018 12:57 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
