3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

By Election 2021: रैगांव में कांग्रेस की जीत, कल्पना वर्मा ने बीजेपी की प्रतिमा बागरी को हराया

सतना जिले की रैगांव विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना वर्मा जीतीं..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 2 Nov 2021, 6:42 PM IST

photo_2021-11-02_14-51-02.jpg

सतना. सतना जिले की रैगांव विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में नतीजे आ गए हैं। यहां कांग्रेस की उम्मीदवार कल्पना वर्मा चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार प्रतिमा बागरी को चुनाव में हराया। कांग्रेस की कल्पना वर्मा ने यहां 12 हजार 96 वोटों से जीत हासिल की है। 23 राउंड में पूरी हुई मतगणना के बाद कांग्रेस की कल्पना वर्मा की जीत पर मुहर लग चुकी है।

31 साल बाद कांग्रेस के 'हाथ' में रैगांव
रैगांव विधानसभा उपचुनाव की काउंटिंग की शुरूआत में कांग्रेस की कल्पना वर्मा बीजेपी की प्रतिमा बागरी से पिछड़ गई थीं लेकिन 6वें राउंड में उन्होंने वापसी की और फिर लगातार बढ़त बनाते चलीं गईं। 23 राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद कांग्रेस की कल्पना वर्मा ने भाजपा की प्रतिमा बागरी पर 12 हजार 96 वोटों से निर्णायक विजय हासिल की। बता दें कि बीते 31 सालों से रैगांव में कांग्रेस प्रत्याशी को जीत नहीं मिली थी लेकिन 31 साल के सूखे को कांग्रेस की कल्पना ने इस उपचुनाव में खत्म कर दिया।

ये भी पढ़ें- भाजपा ने कांग्रेस से छीनी जोबट सीट, 6 हजार से अधिक मतों से जीती सुलोचना रावत

पूर्व मंत्री जुगल किशोर बागरी के निधन से खाली हुई थी सीट
बता दें कि पूर्व मंत्री जुगल किशोर बागरी के निधन के बाद रैगांव विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे जिनमें बीजेपी की ओर से प्रतिमा बागरी को उम्मीदवार बनाया गया था तो वहीं कांग्रेस की तरफ से कल्पना वर्मा उम्मीदवार थीं। बीजेपी की ओर से सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा सहित प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने भी रैगांव में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था।

ये भी पढ़ें- शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक, धनतेरस पर इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

रैगांव में 'चश्मा' बना था चुनावी मुद्दा
बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान के भाषण के वक्त राज्यमंत्री बृजेन्द्र यादव ने मंच पर ही बीजेपी प्रत्याशी प्रतिमा बागरी के बालों से चश्मा निकाला था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था और कांग्रेस ने इसे मुद्दा भी बनाया था। इस मामले को लेकर बीजेपी ने भी कांग्रेस पर पलटवार किया था और ये रैगांव सीट पर चुनावी मुद्दा बन गया था।

ये भी पढ़ें- एक्शन में ऊर्जा मंत्री, बड़े अफसर से बोले - बाथरूम मुझे साफ चाहिए, देखें VIDEO